NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ काम करेंगे सुनील शेट्टी के बेटे अहान
    अगली खबर
    इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ काम करेंगे सुनील शेट्टी के बेटे अहान
    अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे अहान शेट्टी

    इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ काम करेंगे सुनील शेट्टी के बेटे अहान

    लेखन नेहा शर्मा
    Jun 21, 2021
    06:46 pm

    क्या है खबर?

    सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी की दाल भले ही बॉलीवुड में ना गल रही हो, लेकिन उनके बेटे अहान शेट्टी की किस्मत उनकी पहली फिल्म से ही खुल गई है।

    उनकी डेब्यू फिल्म 'तड़प' अभी रिलीज भी नहीं हुई है कि उनके पास दूसरी फिल्मों के प्रस्ताव आने लगे हैं।

    खबर है कि अहान अब अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे। साजिद नाडियाडवाला की फिल्म के लिए दोनों साथ आ रहे हैं।

    आइए जानते हैं पूरी खबर।

    रिपोर्ट

    साजिद को हैं अक्षय-अहान की जोड़ी से उम्मीदें

    पिंकविला के मुताबिक अक्षय और साजिद काफी अच्छे दोस्त हैं। दोनों ने साथ में कई फिल्में की हैं। 'बच्चन पांडेय' साजिद के साथ अक्षय की दसवीं फिल्म है।

    अब फिर साजिद ने एक नई एक्शन पावर पैक फिल्म के लिए अक्षय से हाथ मिलाए हैं, जिसमें अहान को भी लिया गया है।

    साजिद को पूरी उम्मीद है कि जैसे सुनील शेट्टी और अक्षय की जोड़ी को दर्शकों का प्यार मिला, उतना ही प्यार लोग अक्षय और अहान को भी देंगे।

    जानकारी

    'आशिकी 3' में भी नजर आ सकते हैं अहान

    टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक अहान को फिल्म 'आशिकी 3' में भी साइन कर लिया गया है।

    कहा जा रहा है कि निर्माता भूषण कुमार 'तड़प' में अहान के कुछ दृश्य देखने के बाद उनके काम से कुछ ज्यादा ही प्रभावित हो गए हैं। लिहाजा उन्होंने अहान को 'आशिकी 3' में बतौर हीरो लेने का फैसला किया।

    जल्द ही फिल्म में उनके नाम की घोषणा की जाएगी। फिलहाल इस फिल्म के लिए लीड हीरोइन की तलाश चल रही है।

    रिलीज

    अक्षय ने शेयर किया था अहान की पहली फिल्म 'तड़प' का पोस्टर

    अहान की पहली फिल्म 'तड़प' में उनके साथ अभिनेत्री तारा सुतारिया नजर आएंगी। मिलन लुथारिया ने फिल्म का निर्देशन किया है और साजिद नाडियाडवाला फिल्म के निर्माता हैं।

    इस साल मार्च में अक्षय ने उनकी इस फिल्म का पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया था।

    उन्होंने लिखा था, 'अहान तुम्हारे लिए यह बड़ा दिन है। मैंने तुम्हारे पिता सुनील की पहली फिल्म 'बलवान' का पोस्टर देखा था। आज तुम्हारा यह पोस्टर शेयर करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है।'

    जानकारी

    कई सफल फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं अक्षय और सुनील

    अक्षय की सुनील शेट्टी के साथ काफी अच्छी दोस्ती है। 90 के दौर और बाद के सालों में दोनों ने कई हिट फिल्मों में साथ काम किया। इनमें एक्शन से लेकर कॉमेडी और रोमांटिक फिल्में शामिल हैं।

    'मोहरा', 'धड़कन', 'हेराफेरी', 'फिर हेराफेरी', 'दे दनादन' और 'आवारा पागल दीवाना' जैसी कई फिल्मों में अक्षय और सुनील साथ नजर आए।

    दोनों ने 90 के दशक में एकसाथ अपना करियर शुरू किया था और तभी से उनकी दोस्ती चली आ रही है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अक्षय कुमार
    मनोरंजन
    शट्टी
    अथिया शेट्टी

    ताज़ा खबरें

    अक्षय कुमार की 'हाउसफुल 5' का नया गाना 'दिल ए नादान' जारी, कब रिलीज होगी फिल्म?   अक्षय कुमार
    तुर्की से हुए समझौतों की समीक्षा कर सकती है सरकार, मेट्रो से लेकर सुरंग परियोजनाएं शामिल तुर्की
    श्रीराम नेने ने पत्नी माधुरी दीक्षित पर लुटाया प्यार, लिखा- मैं फिर से तुम्हें ही चुनूंगा माधुरी दीक्षित
    पाकिस्तान की कैद में भारतीय जवान के साथ हुई थी गाली-गलौज, सोने तक नहीं दिया गया पाकिस्तान समाचार

    अक्षय कुमार

    प्रोड्यूसर ने 'राम सेतु' के 45 क्रू-मेंबर्स के कोरोना संक्रमित होने की खबर को बताया गलत बॉलीवुड समाचार
    कोरोना वायरस के संक्रमण से स्वस्थ हुए अक्षय कुमार, पत्नी ट्विंकल खन्ना ने की पुष्टि बॉलीवुड समाचार
    अभी डेवलपमेंट स्टेज में है फिल्म 'हेरा फेरी 3', फिरोज नाडियाडवाला ने किया खुलासा मुंबई
    कोरोना के कारण OTT पर रिलीज हो सकती है अक्षय कुमार की 'सूर्यवंशी' अजय देवगन

    मनोरंजन

    सतीश कौशिक ने जताई थी प्रेग्नेंट नीना गुप्ता से शादी करने की इच्छा नीना गुप्ता
    'मर्दानी' से पहले 250 बार ऑडिशन में रिजेक्ट हुए अभिनेता ताहिर राज भसीन ताहिर राज भसीन
    अब TVF के लोकप्रिय शो ZEE5 पर होंगे प्रसारित, दोनों में हुई पार्टनरशिप बॉलीवुड समाचार
    'द फैमिली मैन 2' के बाद फिलहाल वेब सीरीज में नजर नहीं आएंगी सामंथा अक्किनेनी बॉलीवुड समाचार

    शट्टी

    जानिए सुनील शेट्टी की फिट बॉडी का राज, डाइटिंग की बजाय खाते हैं ख़ूब चावल स्वास्थ्य
    मल्टीस्टारर फिल्म होगी 'मुंबई सागा', इमरान और जॉन के अलावा ये बड़े अभिनेता भी आएंगे नजर बॉलीवुड समाचार
    हॉलीवुड फिल्म 'कॉल सेंटर' में दिखेंगे सुनील शेट्टी, सच्ची घटना पर आधारित होगी फिल्म हॉलीवुड समाचार
    अक्षय, सुनील और अजय ने धारावी रैपर्स से मिलाया हाथ, कोरोना के खिलाफ फिर आए आगे अक्षय कुमार

    अथिया शेट्टी

    इंस्टाग्राम पर आथिया शेट्टी और केएल राहुल ने किया अपना रिलेशन ऑफिशियल! क्रिकेट समाचार
    केएल राहुल के साथ इंग्लैंड में समय बिता रहीं अथिया शेट्टी? तस्वीरें हो रहीं वायरल बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025