अहान शेट्टी पर लगे इन आरोपों से भड़के सुनील शेट्टी, बोले- ये उसके साथ नाइंसाफी
क्या है खबर?
बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने उन आरोपों का खंडन किया है, जिसमें दावा किया गया था कि फिल्म 'सनकी' को उनके बेटे अहान शेट्टी द्वारा भारी खर्चों के चलते बंद किया गया था। 2024 में, मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि नाडियाडवाला ग्रैंडसन द्वारा निर्मित फिल्म की शूटिंग स्थगित की गई है, क्योंकि अहान के सपोर्टिंग स्टाफ पर काफी खर्च आ रहा था। अब सुनील ने इन अफवाहों को निराधार बताते हुए अहान के करियर प्रगति की तारीफ की है।
बयान
"कमजोरियों को छिपाने के लिए झूठ मत फैलाओ"
लहरें रेट्रो को दिए इंटरव्यू में, सुनील ने अपने बेटे पर लगे आरोपों पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "अहान ने कभी भी अपने साथ ज्यादा लोगों को नहीं रखा। ये अफवाहें हैं जिन्हें निर्माता की सुविधा के लिए फैलाया गया। अगर निर्माता कहता है कि बिल दिखा सकता हूं, तो मैं देखूंगा। वहां पिता का दखल होता है, आगे भी होगा। अपनी कमजोरियों को छिपाने के लिए झूठ मत फैलाओ, क्योंकि यह अहान के साथ अन्याय है।"
कारण
'सनकी' के स्थगित होने का कारण
खबरों के मुताबिक, साजिद नाडियाडवाला ने 'सनकी' के लिए प्राइम वीडियो से बड़ा डिजिटल सौदा कर लिया था। हालांकि, सैटेलाइट और डिजिटल अधिकारों से उम्मीद से कम फायदा होने के चलते और स्टाफ खर्चे को लेकर निराधार दावों के चलते फिल्म को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। इस बीच, सुनील ने अहान के सपोर्ट स्टाफ के खर्चे की बात को झूठ करार दे दिया है। फिलहाल अहान हालिया रिलीज फिल्म 'बॉर्डर 2' की सफलता का आनंद उठा रहे हैं।