LOADING...
टाइगर श्रॉफ के साथ तहलका मचाएंगे सुनील शेट्‌टी, अप्रैल में शुरू होगी शूटिंग
टाइगर श्रॉफ की फिल्म में शामिल हुए सुनील शेट्‌टी

टाइगर श्रॉफ के साथ तहलका मचाएंगे सुनील शेट्‌टी, अप्रैल में शुरू होगी शूटिंग

Mar 31, 2026
06:47 pm

क्या है खबर?

सुनील शेट्‌टी ने 'बाज: ए बर्ड इन डेंजर' और 'बॉर्डर' जैसी फिल्मों में जैकी श्रॉफ के साथ काम किया था। अब वह जैकी के बेटे, अभिनेता टाइगर श्रॉफ के साथ स्क्रीन साझा करते हुए दिखाई देंगे। इस खबर ने आते ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। फैंस भी दोनों सितारों की सहभागिता से खुश हैं। बताया जाता है कि टाइगर के मुख्य किरदार वाली यह एक्शन-थ्रिल फिल्म होगी, जिसका शीर्षक तय होना बाकी है।

शूटिंग

अप्रैल में शुरू हो सकती है शूटिंग

वैरायटी इंडिया के मुताबिक, निर्माताओं की ओर से फिल्म में सुनील के किरदार को अभी गुप्त रखा गया है, लेकिन वह इसमें एक अहम किरदार के साथ जुड़ रहे हैं। इस एक्शन-थ्रिलर की शूटिंग 10 अप्रैल से मुंबई में शुरू की जाएगी जिसके लिए गोरेगांव और मलाड में भव्य सेट का निर्माण किया जा रहा है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि टीम का लक्ष्य जुलाई, 2026 तक शूटिंग पूरी करने का है।

निर्देशन

फिल्म का निर्देशन और अन्य जानकारी

बिना नाम वाली फिल्म का निर्देशन सचिन रवि करेंगे, जिन्होंने 2019 में रिलीज रक्षित शेट्‌टी की फिल्म 'अवने श्रीमननारायण' का निर्देशन करके लोकप्रियता हासिल की थी। फिलहाल, टाइगर अभी राज मेहता की रोमांटिक रिवेंज ड्रामा 'लग जा गले' में व्यस्त चल रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ जाह्नवी कपूर और लक्ष्य मुख्य किरदार में दिखाई देंगे। इसके अलावा, उनके पास एक और फिल्म 'वज्र' है, जिसे राम माधवानी बना रहे हैं। हाल ही में इसका ऐलान हुआ था।

Advertisement