NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / केएल राहुल-हार्दिक पांड्या विवाद के लिए सुनील शेट्टी ने करण जौहर को ठहराया जिम्मेदार
    अगली खबर
    केएल राहुल-हार्दिक पांड्या विवाद के लिए सुनील शेट्टी ने करण जौहर को ठहराया जिम्मेदार
    खिलाड़ियों ने कॉफी विद करण में दिया था बयान (तस्वीर: ट्विटर/@ANI)

    केएल राहुल-हार्दिक पांड्या विवाद के लिए सुनील शेट्टी ने करण जौहर को ठहराया जिम्मेदार

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Apr 22, 2023
    08:26 pm

    क्या है खबर?

    2018 में 'कॉफी विद करण' में हार्दिक पांड्या और केएल राहुल द्वारा दिए गए विवादित बयान की आज भी चर्चा होती रहती है।

    इस विवाद के बाद BCCI ने कुछ हफ्तों के लिए खिलाड़ियों पर प्रतिबंध लगा दिया था। यह मामला कोर्ट में भी पहुंच गया था।

    अब केएल राहुल के ससुर सुनील शेट्टी ने मामले में दोनों का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि शो में हार्दिक बह गए थे।

    बयान 

    सुनील शेट्टी ने किया बचाव

    सुनील शेट्टी ने एक पॉडकास्ट में इस विवाद पर बात की।

    उन्होंने कहा, "जब हार्दिक और राहुल का वह इंटरव्यू आया तो हो सकता है हार्दिक पांड्या बह गए हों। जब आपके एंकर आपके गले में बात ठूंस रहे हों तो आप क्या करेंगे? तो यह शो का फॉर्मैट है। आप बच्चों को उत्साहित कर देते हैं और वे इस तरह की बातें करते हैं। इसके बाद फिर बॉलीवुड को बैन किया जाने लगता है।"

    तारीफ

    खिलाड़ियों को उनका स्पेस दीजिए- सुनील

    केएल राहुल के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि वह काफी समर्पित हैं।

    उन्होंने कहा, "वह बिल्कुल समर्पित हैं। वह सबसे कोमल लोगों में से एक हैं। आप लोगों ने शायद वह नहीं देखा है। केएल को छोड़िए, मैं उनकी बात नहीं कर रहा, कोई भी खिलाड़ी हो, उन्हें उनका स्पेस दीजिए। सभी लोग परिपक्व होते हैं। परिस्थितियां महत्वपूर्ण होती हैं। कौन किस परिस्थिति में है, यह महत्वपूर्ण होता है।"

    मामला

    क्यों हुआ था विवाद?

    'कॉफी विद करण 6' के एक एपिसोड में क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और केएल राहुल पहुंचे थे।

    करण के साथ बातचीत में दोनों ने महिलाओं के खिलाफ कई अभद्र बातें कही थीं।

    इसके लिए दर्शकों ने तो उनकी आलोचना की ही, BCCI ने दंड में उन्हें ऑस्ट्रेलिया में मैच सीरीज से वापस बुला लिया था।

    तीनों के खिलाफ जोधपुर के लूनी थाने में मामला भी दर्ज किया गया था। पिछले साल जोधपुर हाई कोर्ट ने दोनों को निर्दोष बताया था।

    शादी

    इसी साल हुई है केएल राहुल और आथिया शेट्टी की शादी

    इसी साल जनवरी में सुनील शेट्टी की बेटी आथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी हुई है।

    दोनों के फेरों के वक्त भी उनकी आंखें नम हो गई थीं।

    मीडिया को शादी की खबर देते हुए सुनील ने कहा था, "फेरे भी हो गए। अब शादी ऑफिशियल हो चुकी है तो अभी मैं आधिकारिक रूप से ससुर बन चुका हूं। निजी समारोह था, लेकिन करीबी लोगों के बीच यह खूबसूरत और अच्छा रहा।"

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सुनील शेट्टी
    केएल राहुल
    हार्दिक पांड्या
    कॉफी विद करण

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    सुनील शेट्टी

    राहुल-अथिया की शादी पर सुनील शेट्टी ने लगाई मुहर, बोले- समय मिलते ही होगी शादी बॉलीवुड समाचार
    'धारावी बैंक' का टीजर जारी, इस सीरीज से OTT डेब्यू करेंगे सुनील शेट्टी शट्टी
    'धारावी बैंक' का ट्रेलर रिलीज, दिखा अंडरवर्ल्ड और पुलिस के बीच टकराव विवेक ओबेरॉय
    'हेरा फेरी 3' में नजर आएंगे कार्तिक आर्यन, परेश रावल ने की पुष्टि परेश रावल

    केएल राहुल

    केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी की तस्वीरें आई सामने अथिया शेट्टी
    न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले भारत के शीर्ष 5 बल्लेबाज विराट कोहली
    शुभमन गिल बनाम केएल राहुल: टेस्ट क्रिकेट में कैसे हैं दोनों के तुलनात्मक आंकड़े?  शुभमन गिल
    केएल राहुल ने टेस्ट सीरीज से पहले किए साईं बाबा के दर्शन, वीडियो सामने आया भारतीय क्रिकेट टीम

    हार्दिक पांड्या

    भारत बनाम न्यूजीलैंड: दूसरे वनडे मुकाबले में खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: हार्दिक पांड्या ने लगाया वनडे करियर का नौवां अर्धशतक भारत बनाम न्यूजीलैंड क्रिकेट
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: टी-20 सीरीज की टीमें, शेड्यूल और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी विराट कोहली
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: पहले टी-20 मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  सूर्यकुमार यादव

    कॉफी विद करण

    महिलाओं पर विवादित टिप्पणी: COA प्रमुख ने पंड्या-राहुल पर की दो-दो मैच के बैन की सिफारिश BCCI
    महिलाओं पर विवादित टिप्पणी: जांच पूरी होने तक निलंबित हुए हार्दिक पंड्या और लोकेश राहुल विराट कोहली
    ICC 2019 विश्व कप से बाहर हो सकते हैं हार्दिक पंड्या और लोकेश राहुल- रिपोर्ट क्रिकेट समाचार
    महिलाओं पर विवादित टिप्पणी: पंड्या और राहुल ने BCCI के CEO को फोन पर दी सफाई BCCI
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025