सुनिधि चौहान लखनऊ कॉन्सर्ट में अचानक क्यों हो गईं भावुक? देखें वीडियो
क्या है खबर?
मशहूर पार्श्व गायिका सुनिधि चौहान अपने लखनऊ कॉन्सर्ट को लेकर अचानक चर्चा में आ गई हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें स्टेज पर प्रस्तुति देते हुए वह अचानक भावुक हो गईं। उन्होंने वहां मौजूद प्रशंसकों से माफी मांगी। इसके बाद उन्हें भावुक होने के पीछे की वजह बताई। हालांकि, सुनिधि की बात सुनकर वहां मौजूद लोग उनसे नाराज नहीं हुए। वीडियो में लोगों को तेज आवाज के साथ गायिका का हौंसला बढ़ाते सुना गया।
वजह
सुनिधि चौहान का खराब हुआ गला, बोलीं- ये बहुत शर्मनाक
'आई एम होम इंडिया टूर 2025-26' के तहत सुनिधि ने 7 मार्च को लखनऊ के कूलब्रीज रिसॉर्ट्स में परफॉर्म किया। सोशल मीडिया पर माैजूद वीडियो में, गायिका ने भावुक होकर कहा, "मेरा गला बहुत खराब है, लेकिन मुझे पता है कि आप मेरे साथ हैं, और मैं फिर भी यह करना चाहती हूं। मेरे साथ ऐसा पहले कभी नहीं हुआ, और यह शर्मनाक है।" सुनिधि ने अपने प्रशंसकों से माफी मांगते हुए कहा कि वह अपनी कोशिश को जारी रखेंगी।