अपना पहला गाना रिलीज करने से ठीक पहले दुर्लभ कैंसर की चपेट में आईं 21 साल की गायिका सुएड एवेरी सैंडर्स
ओकलैंड की 21 साल की गायिका सुएड एवेरी सैंडर्स इन दिनों अपनी जिंदगी के बेहद मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। अपना पहला गाना 'गो ब्रेवली' रिलीज करने से ठीक 1 दिन पहले उन्हें पता चला कि वो 'एलविओलर सॉफ्ट पार्ट सार्कोमा' नाम के एक दुर्लभ (कम दिखने वाले) कैंसर से पीड़ित हैं। खास बात ये है कि सुएड ने ये गाना खुद को हिम्मत देने और लोगों के बीच उम्मीद फैलाने के लिए ही लिखा था।
अपने ही गाने 'गो ब्रेवली' से तलाश रहीं जीने की उम्मीद
सूएड ने एक टिकटॉक वीडियो के जरिए अपनी बीमारी की खबर साझा की। इस वीडियो में वो खुद अपना गाना 'गो ब्रेवली' गा रही हैं, जिसे गाकर उन्हें खुद बहुत सुकून मिल रहा है।
अब सूएड ने एक नई इम्यूनोथेरेपी दवा से इलाज शुरू कर दिया है और इस साल के अंत तक उनकी सर्जरी भी होनी है। उन्हें उम्मीद है कि उनका ये संगीत मुश्किल हालात से जूझ रहे हर इंसान को हिम्मत देगा।
सूएड कहती हैं, "इस गाने ने मुझे अंदर से मजबूत बनाया है और भगवान के दिए मकसद को समझने में मेरी मदद की है। मुझे पूरी उम्मीद है कि यह गाना आपको भी उतनी ही हिम्मत और प्रेरणा देगा।"