Loading...
मनोज बाजपेयी बनेंगे महात्मा गांधी, निर्देशक सुधीर मिश्रा खोलेंगे आजादी के उन 21 दिनों का राज
महात्मा गांधी के किरदार में मनोज बाजपेयी, सुधीर मिश्रा बना रहे फिल्म

मनोज बाजपेयी बनेंगे महात्मा गांधी, निर्देशक सुधीर मिश्रा खोलेंगे आजादी के उन 21 दिनों का राज

Aug 20, 2026
06:07 pm

क्या है खबर?

अपने करियर में 4 बार राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुके मनोज बाजपेयी जल्द ही मशहूर निर्देशक सुधीर मिश्रा की आगामी फिल्म में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के किरदार में नजर आएंगे। ये ड्रामा फिल्म भारत के स्वतंत्रता संग्राम के एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील अध्याय को पर्दे पर जीवंत करेगी। भारतीय इतिहास के इस ऐतिहासिक दौर और बापू के संघर्ष को नए दृष्टिकोण से दिखाने के लिए मनोज बाजपेयी का ये नया रूप दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा रहा है।

कलाकार

फिल्म में हुई सौरभ शुक्ला की एंट्री

इस फिल्म में दिग्गज अभिनेता सौरभ शुक्ला की भी एंट्री हो चुकी है। फिल्म का निर्माण अनुभव सिन्हा की प्रोडक्शन कंपनी 'बनारस मीडियावर्क्स' कर रही है, जबकि नरेंद्र हीरावत और 'एनएच स्टूडियोज' निर्माता व प्रेजेंटर के रूप में जुड़े हैं।

2 दशकों से सुधीर के करीबी दोस्त रहे अनुभव इस प्रोजेक्ट को लेकर बेहद उत्साहित हैं।

बता दें कि सुधीर को साल 2003 की उनकी बेहतरीन राजनीतिक ड्रामा फिल्म 'हजारों ख्वाहिशें ऐसी' के लिए आज भी खास पहचान हासिल है।

कहानी

दिल्ली की राजनीति से दूर उन 21 दिनों की कहानी

1947 में जब देश आजाद हो रहा था, तब सभी बड़े नेता सरकार और सत्ता संभालने के लिए दिल्ली में जमा थे, लेकिन महात्मा गांधी ने सत्ता और जश्न से दूर रहने का फैसला लिया था।

वैराइटी के मुताबिक, सुधीर की ये फिल्म बापू के जीवन के उन्हीं 21 दिनों की अनसुनी कहानी पर्दे पर लाएगी, जब उन्होंने देश की आजादी के ऐतिहासिक पलों में दिल्ली की राजनीति में शामिल होने के बजाय एक अलग और शांत राह चुनी थी।

ADVERTISEMENT

बयान

क्या बोले सुधीर मिश्रा?

सुधीर के अनुसार, दिल्ली से दूर जाने का मतलब गांधीजी का पीछे हटना नहीं, बल्कि खुद को एक नए रूप में ढालना था। इतिहास की किताबें भले ही उस दौर की ऊपरी घटनाओं को दर्ज करती हैं, लेकिन यह फिल्म उस ऐतिहासिक फैसले की गहराई और एक नेता की यात्रा को पर्दे पर दिखाएगी।

निर्देशक हंसल मेहता भी 'अपलॉज एंटरटेनमेंट' के बैनर तले महात्मा गांधी पर एक अलग वेब सीरीज बना रहे हैं, जिसमें प्रतीक गांधी मुख्य भूमिका में हैं।

ADVERTISEMENT

किरदार

'भीखू म्हात्रे' से लेकर 'बापू' तक, मनोज बाजपेयी का नया अवतार

उधर मनोज बाजपेयी अपने अभिनय के दम पर भारतीय सिनेमा में एक अलग पहचान बना चुके हैं।

'सत्या' के भीखू म्हात्रे से लेकर 'शूल', 'पिंजर', 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' और 'अलीगढ़' जैसी फिल्मों में उन्होंने शानदार काम किया है।

OTT पर वेब सीरीज 'द फैमिली मैन' और 'सिर्फ एक बंदा..' जैसी सुपरहिट फिल्म से उन्होंने साबित किया कि वो हर माध्यम और हर किरदार में खुद को बखूबी ढाल लेते हैं। अब मनोज पर्दे पर बापू बनकर दिल जीतते नजर आएंगे।

ADVERTISEMENT