NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / जन्मदिन विशेष: सौरभ शुक्ला के किरदार, जिन्होंने फिल्मों को बनाया यादगार
    जन्मदिन विशेष: सौरभ शुक्ला के किरदार, जिन्होंने फिल्मों को बनाया यादगार
    मनोरंजन

    जन्मदिन विशेष: सौरभ शुक्ला के किरदार, जिन्होंने फिल्मों को बनाया यादगार

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    March 05, 2023 | 08:49 am 1 मिनट में पढ़ें
    जन्मदिन विशेष: सौरभ शुक्ला के किरदार, जिन्होंने फिल्मों को बनाया यादगार
    सौरभ शुक्ला के यादगार किरदार (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@saurabhshuklafilms)

    सौरभ शुक्ला बॉलीवुड के वो दिग्गज अभिनेता हैं, जो अपने सहायक किरदारों से ही फिल्म में चार चांद लगा देते हैं। फिल्म में कितना भी लोकप्रिय स्टार हो, अगर फिल्म में सौरभ हैं, तो उनके दृश्य अलग छाप छोड़ते हैं। छोटी-छोटी भूमिकाओं से भी सौरभ फिल्मों में जान फूंकते हैं। सौरभ ने शेखर कपूर की 'बैंडिट क्वीन' से फिल्मों में कदम रखा था। 5 मार्च को सौरभ 60 वर्ष के हो गए। आइए, नजर डालते हैं उनके खास किरदारों पर।

    जज त्रिपाठी- जॉली LLB

    कोर्ट रूम ड्रामा 'जॉली LLB' में अरशद वारसी मुख्य भूमिका में थे। कोर्ट में उनका किरदार जॉली एक बड़े वकील राजपाल (बोमन इरानी) से केस लड़ता है। कोर्ट में जॉली और राजपाल की भिड़ंत रोमांचक होती है। दोनों वकीलों की गंभीर बहस के बीच जज त्रिपाठी के किरदार में सौरभ हास्य का तड़का लगाते चलते हैं। उनके छोटे-छोटे संवाद लोगों को लोटपोट कर देते हैं। हंसाते-हंसाते सौरभ दर्शकों को गंभीर कर जाते हैं। यह फिल्म डिज्नी+ हॉटस्टार पर मौजूद है।

    तपस्वी महाराज- PK

    PK के तपस्वी महाराज को कौन भूल सकता है? फिल्म धर्म के नाम पर फैले पाखंड पर आधारित थी और सौरभ शुक्ला एक पाखंडी तपस्वी के किरदार में थे। विलेन का ये किरदार सौरभ ने कुछ इस तरह निभाया कि दर्शक उसकी हार को अपनी जीत समझने लगे। तपस्वी से जब 'भगवान का रॉन्ग नंबर' लगता है, तो दर्शक सीटियां बजाने लगते हैं। अनुष्का शर्मा, सुशांत सिंह राजपूत और आमिर खान की यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकती है।

    रामेश्वर- रेड

    2018 की फिल्म 'रेड' में सौरभ भ्रष्ट नेता रामेश्वर सिंह के किरदार में नजर आए थे। फिल्म में इनकम टैक्स अफसर अमय पटनायक (अजय देवगन) रामेश्वर के घर पर रेड डालने आता है। जहां रामेश्वर को भरोसा होता है कि उसके घर से अमय को कुछ हासिल नहीं होगा, वहीं अमय भी दृढ़ है कि वह काला धन जब्त किए बिना नहीं लौटेगा। सौरभ और अजय की टक्कर दिलचस्प लगती है। यह फिल्म डिज्नी+ हॉटस्टार पर है।

    दूध सिंह- शमशेरा

    रणबीर कपूर की यह फिल्म पिछले साल रिलीज हुई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई, लेकिन रणबीर, सौरभ, संजय दत्त समेत सभी कलाकारों की जमकर तारीफ हुई। इसमें सौरभ ने शमशेरा के दोस्त दूध सिंह की भूमिका निभाई थी। फिल्म में दूध सिंह की एंट्री कहानी का टर्निंग पॉइंट होती है। सौरभ के हिस्से में कई ताकतवर संवाद थे, जिनसे उन्होंने ढीली-ढाली फिल्म में जान भरने का काम किया। 'शमशेरा' अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।

    कल्लू मामा- सत्या

    सौरभ ने 1994 में 'बैंडिट क्वीन' से डेब्यू किया था, लेकिन उन्हें शोहरत 1998 की फिल्म 'सत्या' से मिली। इस फिल्म में सौरभ ने कल्लू मामा का यादगार किरदार निभाया। आज भी लोग सौरभ पर फिल्माया गया गाना, 'गोली मार भेजे में' को गाते हैं। सौरभ ने ही अनुराग कश्यप के साथ इस फिल्म को लिखा भी था। राम गोपाल वर्मा की इस फिल्म ने ही मनोज बाजपेयी को बॉलीवुड में पहचान दिलाई थी। यह फिल्म डिज्नी+ हॉटस्टार पर है।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    सौरभ जल्द ही डिज्नी+ हॉटस्टार पर अपना नया कॉमेडी शो 'पॉप कौन' शुरू करने जा रहे हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने इसका टीजर साझा किया था। शो में उनके साथ दिग्गज कॉमेडियन जॉनी लीवर नजर आएंगे।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    जन्मदिन विशेष
    बॉलीवुड समाचार

    जन्मदिन विशेष

    जन्मदिन विशेष: श्रद्धा कपूर की इन 5 फिल्मों को मिली है IMDb पर सबसे ज्यादा रेटिंग  श्रद्धा कपूर
    जन्मदिन विशेष: 'गणपत' से 'बागी 4 ' तक,  टाइगर श्रॉफ की आने वाली 5 बड़ी फिल्में  टाइगर श्रॉफ
    जन्मदिन विशेष: टाइगर श्रॉफ फिट रहने के लिए इस एक्सरसाइज और डाइट को करते हैं फॉलो टाइगर श्रॉफ
    जन्मदिन विशेष: 'गंगाजल' से 'अपहरण' तक, OTT पर मौजूद प्रकाश झा की 5 दमदार फिल्में  प्रकाश झा

    बॉलीवुड समाचार

    सैफ अली खान नहीं कर रहे घर में घुसने वाले पपराजियों पर कानूनी कार्रवाई सैफ अली खान
    सुष्मिता सेन हार्ट अटैक के बाद प्रशंसकों से हुईं रूबरू, दी यह सलाह सुष्मिता सेन
    'जब वी मेट' के सीक्वल पर शाहिद कपूर बोले- करीना जैसे कोई नहीं बन सकती 'गीत' शाहिद कपूर
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: महिला निर्देशकों ने बॉलीवुड को दीं ये बेहतरीन फिल्में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
    अगली खबर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023