Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार
लेटेस्ट वेब सीरीज
लेटेस्ट फिल्में
सिद्धू मूसेवाला
गायक केके
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / फिल्म '36 फार्महाउस' में गीतकार और संगीतकार की भूमिका में होंगे सुभाष घई
मनोरंजन

फिल्म '36 फार्महाउस' में गीतकार और संगीतकार की भूमिका में होंगे सुभाष घई

फिल्म '36 फार्महाउस' में गीतकार और संगीतकार की भूमिका में होंगे सुभाष घई
लेखन चंद्रशेखर कुमार
Oct 24, 2021, 12:51 pm 3 मिनट में पढ़ें
फिल्म '36 फार्महाउस' में गीतकार और संगीतकार की भूमिका में होंगे सुभाष घई
सुभाष घई

सुभाष घई बॉलीवुड के महान फिल्म निर्देशक हैं। उन्होंने इंडस्ट्री को कई सुपरहिट फिल्मों की सौगात दी है। इनमें 'राम लखन', 'सौदागर' और 'खलनायक' जैसी कालजयी फिल्में शामिल हैं। कैमरे के पीछे रहकर सिनेमा को गढ़ने में इनकी अहम भूमिका रही है। अब जानकारी सामने आ रही है कि वह एक गीतकार और संगीतकार के रूप में अपनी किस्मत आजमाएंगे। वह अपनी फिल्म '36 फार्महाउस' में गीतकार और संगीतकार की भूमिका में होंगे।

रिपोर्ट
सुभाष ने लॉकडाउन के दौरान लिखे गाने

फ्री फ्रेस जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, अपनी अगली फिल्म '36 फार्महाउस' से सुभाष एक गीतकार और संगीतकार के तौर पर जुड़ेंगे। खबरों की मानें तो फिल्म के लिए उन्होंने तीन गानों की रचना की है और इसके म्यूजिक को भी वह सेट करेंगे। फिल्ममेकर सुभाष ने बताया कि उन्होंने इन गानों को लॉकडाउन के दौरान लिखा था। जी स्टूडियो और जी म्यूजिक के सहयोग से वह इन गानों का निर्माण करेंगे।

घोषणा
सुभाष ने हाल में की थी फिल्म की घोषणा

हाल में सुभाष ने अपनी फिल्म '36 फार्महाउस' का ऐलान किया था। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर फिल्म की घोषणा की थी। उन्होंने अपने ट्विटर पोस्ट में लिखा था, 'मेरे जैसे फिल्म निर्माता के लिए चुनौती कहां है? यह चुनौती छोटे बजट की फिल्म को बड़े बजट की फिल्म जितना अच्छा बनाने के लिए है। मैं इस साल कलाकारों की एक टुकड़ी के साथ फिल्म '36 फार्महाउस' पर काम कर रहा हूं, जोकि एक तंग बजट की फिल्म है।'

ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए सुभाष का ट्विटर पोस्ट

Where is the challenge ?
For a film maker like me 🎥

To make a small budget film as good as big budget film🎞

I Hv gone thru this year by making a film #36FARMHOUSE with ensemble cast n tight budget ⁦@ZeeStudio_⁩ ⁦@MuktaArtsLtd⁩
MADE IT 👍
N HAPPY TO WATCH IT😀👏 pic.twitter.com/SzDFBZDOsS

— Subhash Ghai (@SubhashGhai1) October 19, 2021
कहानी
जानिए फिल्म की कहानी के बारे में

यह फिल्म सुभाष की एक कहानी पर आधारित है, जिसमें कुछ गरीब लोग बहुत जरूरी चीजों के लिए फार्महाउस में घुस जाते हैं। इसमें वे यह पता लगाने के लिए जाते हैं कि अमीर मालिक बड़े अपराधों में कैसे संलिप्त हैं। सुभाष ने कहा, "इसकी टैगलाइन में लिखा है कि कुछ जरूरत के लिए चोरी करते हैं और कुछ लालच के लिए।" सुभाष ने बताया कि उन्होंने लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल और एआर रहमान जैसे म्यूजिक के दिग्गजों के साथ काम किया है।

करियर
सुभाष का फिल्मी सफर रहा दिलचस्प

सुभाष का जन्म 24 जनवरी, 1945 को नागपुर के महाराष्ट्र में हुआ था। उनके पिता दिल्ली में एक डेंटिस्ट थे। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर अभिनेता की थी। फिल्म 'कालीचरण' से साल 1976 में उन्होंने निर्देशन में कदम रखा था। साल 2006 में उन्हें सामाजिक फिल्म 'इकबाल' के लिए राष्ट्रीय सम्मान से भी नवाजा गया था। इसके अलावा उन्होंने 'परदेश', 'ताल', 'हीरो', 'जंग' और 'कर्मा' जैसी फिल्मों में काम किया है।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
चंद्रशेखर  कुमार
चंद्रशेखर कुमार
Twitter
मीडिया के क्षेत्र में मुझे करीब दो साल से अधिक का अनुभव है। मैंने आईआईएमसी से हिन्दी जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है। कविता और लेख लिखने का शौक बचपन से रहा है। देश की कई चर्चित पत्र-पत्रिकाओं में मेरी कविताएं और लेख प्रकाशित हुए हैं। लाइफस्टाइल, हेल्थ और एंटरटेनमेंट पर लिखना पसंद है।
ताज़ा खबरें
बॉलीवुड समाचार
लेटेस्ट फिल्में
सुभाष घई
ताज़ा खबरें
उत्तराखंड: महिला और उसकी 6 वर्षीय बच्ची के साथ चलती कार में गैंगरेप, नहर किनारे फेंका
उत्तराखंड: महिला और उसकी 6 वर्षीय बच्ची के साथ चलती कार में गैंगरेप, नहर किनारे फेंका देश
राष्ट्रपति चुनाव: यशवंत सिन्हा ने दाखिल किया नामांकन, राहुल गांधी समेत कई शीर्ष नेता रहे मौजूद
राष्ट्रपति चुनाव: यशवंत सिन्हा ने दाखिल किया नामांकन, राहुल गांधी समेत कई शीर्ष नेता रहे मौजूद राजनीति
माता-पिता बनने वाले हैं रणबीर और आलिया, अभिनेत्री ने की पुष्टि
माता-पिता बनने वाले हैं रणबीर और आलिया, अभिनेत्री ने की पुष्टि मनोरंजन
आयरलैंड बनाम भारत: दूसरे टी-20 की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अन्य अहम आंकड़े
आयरलैंड बनाम भारत: दूसरे टी-20 की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अन्य अहम आंकड़े खेलकूद
1 जुलाई से लागू होंगे नए श्रम कानून, इन-हैंड सैलरी समेत इन चीजों में होगा बदलाव
1 जुलाई से लागू होंगे नए श्रम कानून, इन-हैंड सैलरी समेत इन चीजों में होगा बदलाव करियर
बॉलीवुड समाचार
'जुग जुग जियो' के सेट पर कियारा से दो-तीन बार हो गई थी लड़ाई- वरुण धवण
'जुग जुग जियो' के सेट पर कियारा से दो-तीन बार हो गई थी लड़ाई- वरुण धवण मनोरंजन
'टाइगर 3' में कैमियो की भूमिका में दिखेंगे शाहरुख, अभिनेता ने की पुष्टि
'टाइगर 3' में कैमियो की भूमिका में दिखेंगे शाहरुख, अभिनेता ने की पुष्टि मनोरंजन
फिर एक प्रोजेक्ट में साथ नजर आएंगे रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण
फिर एक प्रोजेक्ट में साथ नजर आएंगे रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण मनोरंजन
जवान लड़कियां मेरे साथ काम नहीं करना चाहतीं- अनिल कपूर
जवान लड़कियां मेरे साथ काम नहीं करना चाहतीं- अनिल कपूर मनोरंजन
अगले एक साल ज्यादा काम नहीं करूंगा- पंकज त्रिपाठी
अगले एक साल ज्यादा काम नहीं करूंगा- पंकज त्रिपाठी मनोरंजन
और खबरें
लेटेस्ट फिल्में
सच्ची प्रेम कहानी पर आधारित हैं ये बॉलीवुड की फिल्में
सच्ची प्रेम कहानी पर आधारित हैं ये बॉलीवुड की फिल्में मनोरंजन
सुनिर खेत्रपाल ने दो फिल्मों के लिए तापसी और रकुल प्रीत से मिलाया हाथ
सुनिर खेत्रपाल ने दो फिल्मों के लिए तापसी और रकुल प्रीत से मिलाया हाथ मनोरंजन
कार्तिक आर्यन की फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू करेंगी जेनिफर विंगेट?
कार्तिक आर्यन की फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू करेंगी जेनिफर विंगेट? मनोरंजन
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने ठुकरा दी थी ये सुपरहिट फिल्में
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने ठुकरा दी थी ये सुपरहिट फिल्में मनोरंजन
किरण खेर ने इन फिल्मों में खूबसूरती से निभाया मां का किरदार
किरण खेर ने इन फिल्मों में खूबसूरती से निभाया मां का किरदार मनोरंजन
और खबरें
सुभाष घई
'36 फार्महाउस' रिव्यू: कलाकारों की खिचड़ी और अधपकी कहानी, फिल्म ने किया निराश
'36 फार्महाउस' रिव्यू: कलाकारों की खिचड़ी और अधपकी कहानी, फिल्म ने किया निराश मनोरंजन
संजय मिश्रा और विजय राज अभिनीत सुभाष घई की '36 फार्महाउस' का ट्रेलर रिलीज
संजय मिश्रा और विजय राज अभिनीत सुभाष घई की '36 फार्महाउस' का ट्रेलर रिलीज मनोरंजन
सुभाष घई ने रखा OTT पर कदम, लेकर आ रहे फिल्म '36 फार्महाउस'
सुभाष घई ने रखा OTT पर कदम, लेकर आ रहे फिल्म '36 फार्महाउस' मनोरंजन
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Entertainment Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भाजपा समाचार
कोरोना वायरस #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स सिद्धू मूसेवाला राज्यसभा चुनाव
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022