अनिल कपूर की फिल्म 'सूबेदार' का टीजर जारी, जानिए कब और कहां होगी रिलीज
क्या है खबर?
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर अब सूबेदार बनकर डिजिटल दुनिया में तहलका मचाते दिखेंगे। कुछ दिन पहले ही निर्माताओं द्वारा फिल्म का आधिकारिक ऐलान किया गया था और अब इसका धमाकेदार टीजर जारी कर दिया गया है। साथ में फिल्म की रिलीज तारीख का ऐलान भी किया गया है। एक्शन-थ्रिलर से भरपूर फिल्म 'सूबेदार' का निर्देशन सुरेश त्रिवेनी ने किया है, जबकि सह-निर्माता खुद अनिल हैं। फिल्म में राधिका मदान मुख्य अभिनेत्री के तौर पर नजर आएंगी।
टीजर
सेना अधिकारी के किरदार में नजर आएंगे अनिल कपूर
'सूबेदार' का टीजर जारी करते हुए अनिल ने कैप्शन दिया, 'उन्होंने गलत आदमी से पंगा ले लिया।' टीजर में अभिनेता सेवानिवृत्त सेना अधिकारी अर्जुन मौर्य की भूमिका निभाते दिखे हैं, जो एक आम नागरिक के रूप में जीवन की चुनौतियों से जूझते दिखता है। एक तरफ वह अपनी बेटी के साथ तनावपूर्ण रिश्ते को संभालता है, और दूसरी तरफ उसे अपने भीतर के दुश्मनों से लड़ना है। फिल्म 5 मार्च को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए 'सूबेदार' का टीजर
They f*******d with the wrong man!#SubedaarOnPrime, New Movie, March 5#RadhikkaMadan @sureshtriveni78 @vikramix @PrimeVideoIN @Abundantia_Ent @openingimage @akfcnetwork #PrajwalChandrashekar #AdityaRawal #MonaSingh #SaurabhShukla @malikfeb @saurabhtop pic.twitter.com/DsmfyTapz7
— Anil Kapoor (@AnilKapoor) February 11, 2026