स्टोरी टीवी का दक्षिण भारत पर बड़ा दांव, माइक्रोड्राम्स से बदलेगा OTT का खेल
स्टोरी टीवी (एलोलो ग्रुप का हिस्सा) पूरी तरह से दक्षिण भारतीय कहानियों पर केंद्र कर रहा है। कंपनी ने मार्च, 2027 तक तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में 1 हजार से ज्यादा माइक्रोड्राम्स पेश करने की योजना बनाई है।
इनके पहले बैच को पहले ही 25 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। 'वारासतु वच्चदु' और 'पेपर वाइफ बाथिलादी' जैसे मशहूर नाम बताते हैं कि दर्शक इन माइक्रोड्राम्स को कितना पसंद कर रहे हैं।
क्षेत्रीय फिल्मकार जुड़ रहे हैं स्टोरी टीवी से
स्टोरी टीवी अपनी कहानियों को और ज्यादा वास्तविक बनाने के लिए क्षेत्रीय फिल्मकारों और कलाकारों के साथ हाथ मिला रहा है।
तमिल प्रोजेक्ट्स के लिए जाने-माने फिल्मकार अल्लगार (सरवन्नान मीनाक्षी) और सिनेमेटोग्राफर लक्ष्मण कुमार (वेनिला कबड्डी कुझु) जैसे बड़े नाम जुड़ चुके हैं।
वहीं, तेलुगू सीरीज में फिल्मकार अज्जू (वन लास्ट राइड) और नंदी अवार्ड विजेता सिनेमेटोग्राफर ओम प्रकाश अपनी भूमिका निभा रहे हैं।
हैदराबाद, चेन्नई, बेंगलुरु और कोच्चि जैसे शहरों में प्रशंसक रोजाना इस प्लेटफॉर्म पर करीब 95 मिनट बिताते हैं।
इस बारे में COO जी एस एन आदित्य ने बताया, 'जो कंटेंट हम यहां बना रहे हैं, वह सिर्फ इस क्षेत्र में हमारी पहचान को मजबूत नहींं करेगा, बल्कि देश के दूसरे हिस्सों में भी इस श्रेणी को आगे बढ़ाने का रास्ता दिखाएगा।'