मनोरंजन
स्टीवन स्पीलबर्ग नहीं मानते कि AI को रचनात्मक कामों में इंसानों की जगह लेनी चाहिए। मिशेल ओबामा और क्रेग रॉबिन्सन के साथ IMO पॉडकास्ट पर बातचीत करते हुए उन्होंने अपनी बात रखी।
स्टीवन ने कहा कि AI का उपयोग जगह ढूंढने या चिकित्सा समस्याओं का हल निकालने में तो किया जा सकता है, लेकिन जब बात डायलॉग लिखने या कोई कला बनाने की आती है, तो वे चाहते हैं कि इंसान ही इन कामों को संभाले।
उन्होंने साफ कहा, 'मुझे यह मत बताइए कि इस कैरेक्टर के लिए डायलॉग कैसे लिखने हैं। मुझे यह मत बताइए कि कैमरा कहां रखना है। मुझे यह भी मत बताइए कि सेट कैसा दिखना चाहिए। AI को एक औजार की तरह इस्तेमाल करें, लेकिन किसी भी रचनात्मक चीज पर AI को आखिरी फैसला न बनने दें। ऐसा तभी हो, जब AI सिर्फ एक निर्देशक डिजाइनर के टूलबॉक्स में एक छोटा सा औजार मात्र हो। मैं यहीं पर अपनी लक्ष्मण रेखा खींचता हूं।'
अमेजन MGM स्टूडियो ने AI आधारित बच्चों के शो को दी हरी झंडी
स्टीवन जैसे बड़े नामों की चेतावनियों को दरकिनार करते हुए, हॉलीवुड के कई बड़े स्टूडियो खर्च कम करने के लिए AI का रुख कर रहे हैं।
अमेजन MGM स्टूडियो ने जेनरेटिव AI की मदद से बच्चों के शो बनाने को मंजूरी दे दी है। वहीं, पैरामाउंट भी इस तरह के प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है।
स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म भी एनिमेशन और डिजाइन में AI का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस वजह से रचनात्मक पेशेवर अपनी नौकरियों को लेकर चिंतित हैं।
दूसरी ओर, स्टूडियो सिर्फ कम खर्च में तेजी से काम निपटाने पर जोर दे रहे हैं।