Loading...
एसएस राजामौली की 'वाराणसी' की टल सकती है रिलीज, आखिर कहां फंस रहा पेंच?
'वाराणसी' की रिलीज तारीख में बदलाव की संभावना

एसएस राजामौली की 'वाराणसी' की टल सकती है रिलीज, आखिर कहां फंस रहा पेंच?

Nov 25, 2026
11:58 am

क्या है खबर?

एसएस राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' अपनी रिलीज से पहले तमाम चर्चाएं बटोर रही है। इस साल की शुरुआत में निर्माताओं ने ऐलान किया था कि इसे आधिकारिक तौर पर अप्रैल, 2027 में रिलीज किया जाएगा। फिल्म से महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन का पहला लुक भी आया था। अब खबरें आ रही हैं कि फिल्म की रिलीज तय समय से आगे बढ़ सकती है, क्योंकि इसमें CGI और VFX का अभी बहुत काम होना बाकी है।

विचार

अगस्त तक टल सकती है 'वाराणसी' की रिलीज

मनी कंट्रोल के मुताबिक, 'वाराणसी' की रिलीज के लिए निर्माता अगस्त, 2027 की तारीखों पर विचार कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि राजामौली अपनी फिल्मों की विजुअल क्वालिटी को लेकर बहुत सजग रहते हैं, इसलिए फिल्म के CGI और VFX को लेकर कोई रियायत नहीं बरतना चाहते।

रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म की रिलीज के लिए 29 जुलाई, 5 अगस्त और 12 अगस्त, 2027 का विकल्प सोचा जा रहा है, लेकिन अगस्त, 2027 अभी भी पसंदीदा विकल्प है।

तोहफा

महेश बाबू के जन्मदिन पर मिल सकता है तोहफा

दिलचस्प बात यह है कि महेश बाबू अगस्त में अपना जन्मदिन मनाते हैं, तो अगर फिल्म की रिलीज इस महीने के लिए तय हो जाती है, तो फैंस के लिए यह दोहरा तोहफा होगा।

फिल्म में प्रियंका मुख्य अभिनेत्री हैं जो इसके जरिए भारतीय सिनेमा में अपनी वापसी कर रही हैं। पृथ्वीराज इसमें मुख्य विलेन का किरदार निभाते दिखेंगे।

'वाराणसी' की रिलीज तारीख अभी 7 अप्रैल, 2027 तय की गई है।

ADVERTISEMENT