Loading...
एसएस राजामौली की 'वाराणसी' का रामायण से होगा नाता? कहानी पर हुआ बड़ा खुलासा
फिल्म 'वाराणसी' की कहानी पर आया बड़ा अपडेट

एसएस राजामौली की 'वाराणसी' का रामायण से होगा नाता? कहानी पर हुआ बड़ा खुलासा

Nov 09, 2026
03:17 pm

क्या है खबर?

एसएस राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' अगले साल सिनेमाघरों में आने के लिए तैयार है। फिल्म में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य किरदारों में शामिल हैं। तीनों का पहला लुक सोशल मीडिया पर सामने आ चुका है। इन किरदारों से संकेत मिला था कि फिल्म में रामायण कनेक्शन हो सकता है। इस बीच, सोशल मीडिया पर एक कहानी वायरल हो रही है जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि यह राजामौली की फिल्म का बेसिक कॉन्सेप्ट है।

पुनर्जन्म

वायरल कहानी से कुंभकर्ण के पुनर्जन्म का मिला संकेत

फ्री प्रेस जर्नल ने वायरल सोशल मीडिया पोस्ट के हवाले से बताया कि फिल्म में पृथ्वीराज कुंभा का किरदार निभाते दिखेंगे, जिनके बारे में माना जा रहा है कि वह रावण के भाई कुंभकर्ण का पुनर्जन्म होगा।

कुंभा अपने भाई का नवरत्न पाना चाहता है, जिसमें 9 शक्तिशाली रत्न शामिल हैं। राम-रावण युद्ध के दौरान यह कीमती रत्न अलग-अलग महाद्वीपों में बिखर गए थे।

अपनी खोजबीन की यात्रा के दौरान कुंभा रामायण काल ​​में भी वापस चला जाता है।

योजना

महेश बाबू का किरदार कुंभा से टकराएगा

'रुद्रा' का किरदार निभा रहे महेश बाबू को पता चलता है कि नवरत्न पाने के बाद शक्तिशाली बने कुंभा को रोक पाना मुश्किल होगा। इसलिए, वह भूतकाल में जाकर राम-रावण युद्ध के दौरान नवरत्न को बिखने से बचाता है।

खैर, निर्माताओं की ओर से फिल्म की कहानी को लेकर किए जा रहे इस दावे की पुष्टि नहीं की गई है।

'वाराणसी' को भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में गिना जा रहा है। ये 7 अप्रैल, 2027 को रिलीज होगी।

ADVERTISEMENT