'वाराणसी': कैसी होगी महेश बाबू-प्रियंका चोपड़ा की फिल्म? राजामौली ने पहली बार बताया
क्या है खबर?
मशहूर फिल्मकार एसएस राजामौली अपनी अगली फिल्म 'वाराणसी' को लेकर चर्चा में हैं। इस बहुप्रतीक्षित परियोजना में महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा पहली बार एक-दूसरे के साथ स्क्रीन साझा करेंगे। जब से फिल्म का ऐलान हुआ है, लोगों में इसे और खासतौर पर रखे गए शीर्षक को लेकर काफी उत्सुकता बनी हुई है। अब राजामौली ने खुद बताया कि उन्होंने अभी तक इसकी कहानी क्यों नहीं बताई, जबकि RRR व अपनी अन्य फिल्मों के लिए ऐसा किया था।
योजना
'वाराणसी' प्यार और भावनाओं से भरी हुई फिल्म
50वें साओ पाउलो अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल के दौरान, राजामौली ने 'वाराणसी' की कहानी न बताने पर कहा, "कभी-कभी मैं नहीं बताता, क्योंकि शब्द फिल्म के स्कोप के साथ न्याय नहीं करते। यही वजह है कि मैंने 'वाराणसी' कैसी होगा, इसकी एक झलक जारी की। इसे शब्दों में बयां करने के बजाय, हमने एक वीडियो बनाया जिसे हमने पिछले साल जारी किया था।"
उन्होंने कहा कि बिना कुछ बताए यह वीडियो दर्शकों को 'वाराणसी' की दुनिया में ले जाता है।
प्रारूप
अलग-अलग दुनियाओं से होकर गुजरती है राजामौली की फिल्म
निर्देशक ने बताया कि 'वाराणसी' ऐसा एडवेंचर है जो अलग-अलग दुनियाओं से होकर गुजरता है।
उन्होंने कहा, "यह अंटार्कटिका, अफ्रीका, वाराणसी शहर से होकर, अलग-अलग टाइम जोन में घूमता है। यह पौराणिक-कथाओं के समय में जाता है, जहां आप बड़े-बड़े लोग, भगवान और ऐसी ही दूसरी चीज़ें देखते हैं। लेकिन सब कुछ एक पिता और बेटे के इमोशन, एक आदमी और एक औरत के इमोशन... उनके बीच के प्यार से चलता है। यही पूरी एडवेंचर योजना को आगे बढ़ाता है।"
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए वीडियो
#SSRajamouli on #Varanasi! 🥵🥵🥶🥶
— Random Cine Mood (@RandomCineMood) October 26, 2026
“From ANTARCTICA to AFRICA, TIME TRAVEL to the RAMAYANA Era, and GIANT GODS on Screen! 🤯🔥
But at its core, #Varanasi is driven by the RAW EMOTIONS of a Father-Son Bond and Lovers! ❤️🔥
Shot for IMAX, Rajamouli calls it his MOST AMBITIOUS… pic.twitter.com/p36y9a4yWZ
फिल्म
अगले साल सिनेमाघरों में दस्तक देगी 'वाराणसी'
'वाराणसी' की कहानी राजामौली के पिता वी विजयेंद्र प्रसाद और कजिन एसएस कांची ने मिलकर लिखी है। इसका निर्माण श्री दुर्गा आर्ट्स और शोइंग बिजनेस ने मिलकर किया है।
फिल्म में महेश 'रुद्र' का किरदार निभा रहे हैं, जबकि प्रियंका को 'मंदाकिनी' की भूमिका में देखा जाएगा। वहीं, पृथ्वीराज सुकुमारन इसमें विलेन 'कुंभा' बने हैं।
यह 7 अप्रैल, 2027 को उगादी के मौके पर दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।