LOADING...
फिल्म 'वाराणसी' कितने घंटे करेगी मनोरंजन? एसएस राजामौली ने बताई अवधि
फिल्म 'वाराणसी' की अवधि पर आया अपडेट

फिल्म 'वाराणसी' कितने घंटे करेगी मनोरंजन? एसएस राजामौली ने बताई अवधि

Feb 13, 2026
07:55 pm

क्या है खबर?

एसएस राजामौली की आगामी भव्य फिल्म 'वाराणसी' का जब से ऐलान हुआ है, इससे जुड़े हर छोटे-बड़े अपडेट जानने के लिए लोग उतावले रहते हैं। कुछ दिन पहले फिल्म की रिलीज तारीख का ऐलान हुआ था, और अब इसकी अवधि का खुलासा हो गया है। बता दें कि 7 अप्रैल, 2027 को IMAX में रिलीज होने वाली 'वाराणसी' एक शानदार दृश्य अनुभव बनने जा रही है, जिसका हिस्सा ग्लोबल आइकन बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा, महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन हैं।

अवधि

'वाराणसी' की अवधि पर राजामौली ने प्रतिक्रिया दी

टाइम्स नाउ के मुताबिक, कोलिंडर के यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में राजामौली ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'वाराणसी' और इसके कलाकारों के बारे में बात की। फिल्म की अवधि के सवाल पर उन्होंने कहा, "आमतौर पर, मैं अपनी फिल्मों का लक्ष्य स्क्रिप्ट के आधार पर रखता हूं, आमतौर पर हम 2 घंटे 40 मिनट या 3 घंटे की फिल्म बनाते हैं। लेकिन इस समय, मुझे लगता है कि वाराणसी 3 घंटे से कम की होगी।"

तारीफ

पृथ्वीराज सुकुमारन की तारीफ की, और किरदार के बारे में बताया

'वाराणसी' में पृथ्वीराज को खलनायक 'कुम्भा' के किरदार में देखा जाएगा। इस बारे में बात करते हुए राजामौली ने कहा, "वह व्हीलचेयर पर हैं, देखने में यह साइंस-फिक्शन जैसा लगता है, लेकिन यह वाकई साइंस-फिक्शन है। मुझे खलनायकों के साथ काम करना पसंद है। पृथ्वीराज, जिन्होंने यह भूमिका निभाई, अविश्वसनीय थे, उन्होंने अपनी आंखों से ही सब कुछ बयां कर दिया। उन्होंने इसे बखूबी निभाया।" फिल्म में प्रियंका को 'मंदाकिनी' और महेश काे 'रुद्र' के किरदार में देखा जाएगा।

Advertisement