अभिनेत्री श्रीलीला ने पूरी की MBBS की पढ़ाई, बन गईं डॉक्टर; यहां देखिए वीडियो
क्या है खबर?
कार्तिक आर्यन की म्यूजिकल-रोमांटिक फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रहीं श्रीलीला ने एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है, जिससे उनके फैंस गदगद हो गए हैं। वह अब सिर्फ अभिनेत्री नहीं रहीं, बल्कि डॉक्टर भी बन चुकी हैं। बता दें कि श्रीलीला अभिनय के साथ-साथ मेडिकल की पढ़ाई भी कर रही थीं। 2026 में उनकी मेहनत रंग लाई है। उन्होंने मुंबई के DY पाटिल विश्वविद्यालय से MBBS की डिग्री हासिल की है जिसका वीडियो सामने आया है।
दीक्षांत समारोह
दीक्षांत समारोह में डिग्री लेती दिखाई दीं श्रीलीला
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में, श्रीलीला को दीक्षांत समारोह के दौरान गाउन और टोपी पहने मेडिकल की डिग्री हासिल करते हुए देखा जा सकता है। 10 फरवरी को हुए इस समारोह की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिसे देखकर उनके फैंस भी गर्व महसूस कर रहे हैं। एक यूजर ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'आप वाकई बहुत होशियार और मेहनती हैं।' एक अन्य ने लिखा, 'अब आप डॉक्टर श्रीलीला बन चुकी हैं।'
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
Actress #SreeLeela has officially graduated, completing her medical degree ❤️
— Ramesh Bala (@rameshlaus) February 11, 2026
An inspiring example of dedication successfully balancing both academics and cinema at such a young age. pic.twitter.com/biGo6TC3O0