Loading...
टॉम हॉलैंड का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर राज, 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने रचा इतिहास
'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने रचा नया कीर्तिमान

टॉम हॉलैंड का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर राज, 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने रचा इतिहास

Jul 31, 2026
12:45 pm

क्या है खबर?

टॉम हॉलैंड अभिनीत 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। इस फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले ही दिन 60.60 करोड़ का धमाकेदार कारोबार कर भारत में किसी भी हॉलीवुड फिल्म के लिए सबसे बड़ी ओपनिंग का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इसके साथ ही इसने साल 2019 में बने 'एवेंजर्स: एंडगेम' के 53 करोड़ रुपये के पहले दिन की कमाई के सालों पुराने ऐतिहासिक रिकॉर्ड को पछाड़कर अपने नाम दर्ज कर लिया है।

कीर्तिमान

भारत में सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली हॉलीवुड फिल्म

'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने भारत में 60.60 करोड़ रुपये की कमाई के साथ हॉलीवुड फिल्मों के लिए सबसे बड़ी ओपनिंग का नया रिकॉर्ड बनाया है।

इसने साल 2019 में 'एवेंजर्स: एंडगेम' के 53 करोड़ के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

फिल्म का भारत में कुल कारोबार 60.60 करोड़ रुपये रहा। इसमें अंग्रेजी भाषा से 32.25 करोड़ और हिंदी भाषा से 22 करोड़ की कमाई हुई। बाकी 6.35 करोड़ रुपये तमिल, तेलुगू जैसी अन्य क्षेत्रीय भाषाओं के वर्जनों से आए।

जलवा

'पठान' को पछाड़ा, बिना फर्जी बुकिंग के दिखाया दम

फिल्म कई बड़ी भारतीय फिल्मों से आगे निकल गई। इसने शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की 'पठान' (57 करोड़) और रणवीर सिंह की 'धुरंधर' (27 करोड़) से भी बेहतर प्रदर्शन किया।

कई बार निर्माता या कंपनियां कमाई ज्यादा दिखाने के लिए खुद ही थोक में हजारों टिकटें खरीद लेती हैं, लेकिन 'स्पाइडर-मैन' के साथ ऐसा कोई दिखावा नहीं हुआ।

इसकी कमाई 100 प्रतिशत असली दर्शकों की बदौलत हुई है, जिन्होंने खुद अपनी जेब से टिकट खरीदकर सिनेमाघर में फिल्म देखी।

ADVERTISEMENT

रिकॉर्ड

'अवतार 2' और 'एंडगेम' का रिकॉर्ड खतरे में

अगर फिल्म अपनी ये तूफानी रफ्तार बनाए रखती है तो ये भारत में अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म बन सकती है।

फिलहाल ये रिकॉर्ड 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' (477.50 करोड़) के नाम है, जिसके बाद दूसरे नंबर पर 'एवेंजर्स: एंडगेम' (445 करोड़) है।

सैकनिल्क के मुताबिक, 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने दुनियाभर में पहले ही 1,000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। ये फिल्म भारत में 30 जुलाई को रिलीज हुई थी।

ADVERTISEMENT

फिल्म

नए निर्देशक संग मार्वल की 38वीं फिल्म का धमाका

डेस्टिन डैनियल क्रेटन के निर्देशन में बनी 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' में टॉम हॉलैंड और जेंडया मुख्य भूमिकाओं में हैं।

फिल्म में सेडी सिंक, जैकब बातालॉन, जॉन बर्नथल, फ्लोरेंस प्यू और मार्क रफालो जैसे कलाकार भी हैं।

ये 'होमकमिंग', 'फार फ्रॉम होम' और 'नो वे होम' की अगली कड़ी (सीक्वल) है। जॉन वॉट्स की जगह इस बार डेस्टिन ने पहली बार फ्रेंचाइजी का निर्देशन किया है। ये मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (MCU) की 38वीं फिल्म है।

ADVERTISEMENT