Loading...
'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने आते ही काटा गदर, पहले दिन कमाई 60 करोड़ के पार 
'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' का भारत में चला जादू

'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने आते ही काटा गदर, पहले दिन कमाई 60 करोड़ के पार 

Jul 31, 2026
09:54 am

क्या है खबर?

हाॅलीवुड अभिनेता टॉम हॉलैंड की फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' 30 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म समीक्षकों और दर्शकाें की तारीफ हासिल करने के साथ-साथ इसने बॉक्स ऑफिस पर भी धमाल मचा दिया है। ओपनिंग डे कलेक्शन इतना दमदार रहा कि इसने घरेलू स्तर पर 60 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा लिए और पिछली किस्त 'स्पाइडर-मैन- नो वे होम' (2021) को पीछे छोड़ दिया है।। फिल्म का निर्देशन डेस्टिन डेनियल क्रेटन ने किया है। आइए देखें इसकी कमाई।

कलेक्शन

'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' का पहले दिन दमदार धमाका

सैकनिल्क के मुताबिक, 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 60.60 करोड़ रुपये के साथ अपना खाता खोला है। इसमें सबसे बड़ा योगदान अंग्रेजी संस्करण का है, जिसने 32.25 करोड़ रुपये कमाए।

हिंदी भाषा में फिल्म ने 22 करोड़, तेलुगु में 3.25 करोड़, तमिल में 3 करोड़, मलयालम में 7 लाख और कन्नड़ भाषा में 3 लाख रुपये का कारोबार किया।

टॉम ने अपनी पिछली फिल्म 'स्पाइडर-मैन- नो वे होम' (भारत में 41.51 करोड़) को पीछे छोड़ दिया है।

टक्कर

रावघ जुयाल की 'भाई तेरा स्टार है' पहले दिन हुई ध्वस्त

'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' की आंधी में राघव जुयाल की फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' टिक नहीं सकी।

सैकनिल्क के मुताबिक, इसने पहले ही दिन बाॅक्स ऑफिस पर सिर्फ 25 लाख रुपये का कारोबार किया है, जो बेहद निराशाजनक है।

कम कलेक्शन का सबसे बड़ा कारण यही है कि ये 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' जैसी महा-फिल्म से टकरा गई। इस कारण इसे सिनेमाघरों में बहुत कम स्क्रीन्स और शोज मिले।

इसमें संजय कपूर और निहारिका एनएम जैसे कलाकार भी हैं।

ADVERTISEMENT