'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' का 5वें दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाका, बना डाला ये रिकॉर्ड
क्या है खबर?
हाॅलीवुड अभिनेता टॉम हॉलैंड की फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' का धुंआधार प्रदर्शन जारी है। विदेशाें के साथ-साथ यह फिल्म भारतीय बाॅक्स ऑफिस पर भी अपना कब्जा जमाकर बैठी है और अब 300 करोड़ी बनने से बस कुछ कदम दूर है। मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (MCU) द्वारा निर्मित और डेस्टिन डेनियल क्रेटन द्वारा निर्देशित, 'स्पाइडर-मैन 4' ने विश्व स्तर पर भी शानदार रिकॉर्ड कायम कर दिया है। आइए जानते हैं कि फिल्म के लिए कारोबारी हफ्ते का पहला दिन कैसा रहा।
कमाई
'स्पाइडर-मैन 4' की भारत में ताजा कमाई
सैकनिल्क के मुताबिक, 'स्पाइडर-मैन 4' ने रिलीज के 5वें दिन (साेमवार) 23.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जो कारोबारी दिन के हिसाब से बिलकुल निराश नहीं करता।
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 281.75 करोड़ रुपये का नेट कारोबार कर चुकी है।
वहीं, वर्ल्डवाइड इसने लगभग 8,894 करोड़ रुपये कमाए हैं, जिससे 'स्पाइडर-मैन 4' ओपनिंग वीकेंड पर सबसे ज्यादा कमाने वाली दूसरी फिल्म बन गई है।
इससे पहले 'एवेंजर्स- एंडगेम' ने पहले हफ्ते में करीब 11,000 करोड़ रुपये कमाए थे।
फिल्म
इन फिल्मों को मिल रही कड़ी टक्कर
'स्पाइडर-मैन 4' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर आते ही थलापति विजय की 'जन नायकन' और क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'द ओडिसी' का खेल बिगाड़ दिया।
'जन नायकन' ने 12वें दिन 3.85 करोड़ कमाए हैं, जिसके बाद इसका कुल कलेक्शन 179.45 करोड़ रुपये हुआ है।
वहीं, 'द ओडिसी' ने रिलीज के 18वें दिन 2 करोड़ रुपये कमाए हैं, जिसके बाद इसका भारत में कुल कलेक्शन 151.85 करोड़ रुपये हो सका है।
हालांकि, वर्ल्डवाइड इसने करीब 7,650 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।