'स्पाइडर-मैन' ने 6 दिनों में की छप्पर फाड़ कमाई, बॉक्स ऑफिस पर रचा नया इतिहास
मनोरंजन
'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने सिर्फ 6 दिनों में दुनिया भर में 1.05 अरब का आंकड़ा पार कर लिया है। यह फिल्म अब 'एवेंजर्स: एंडगेम' के बाद दुनिया भर में एक अरब कमाने वाली दूसरी सबसे तेज फिल्म बन गई है।
सोनी पिक्चर्स ने मंगलवार को यह खबर साझा की, जिसके बाद से फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने की इतने करोड़ से शानदार शुरुआत
इस फिल्म ने उत्तरी अमेरिका में ओपनिंग वीकेंड पर 36 करोड़ कमाकर एक नया रिकॉर्ड कायम किया है। इसने 'एवेंजर्स: एंडगेम' के पिछले रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है।
टॉम हॉलैंड, जेंडया और सैडी सिंक जैसे मुख्य कलाकारों से सजी यह फिल्म सोनी की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बन गई है।
दमदार बॉक्स-ऑफिस प्रदर्शन के चलते 'ब्रांड न्यू डे' उन चुनिंदा मार्वल फिल्मों के क्लब में शामिल हो गई है, जिन्होंने 'एंडगेम' के बाद एक अरब का आंकड़ा पार किया है।