Loading...
'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' का कीर्तिमान, भारत में 500 करोड़ कमाने वाली पहली हाॅलीवुड फिल्म बनी
'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने भारत में रचा इतिहास

'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' का कीर्तिमान, भारत में 500 करोड़ कमाने वाली पहली हाॅलीवुड फिल्म बनी

Sep 07, 2026
06:56 pm

क्या है खबर?

मार्वल की फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। डेस्टिन डेनियल क्रेटन द्वारा निर्देशित और टॉम हॉलैंड अभिनीत, इस सुपरहीरो फिल्म ने भारत में आधिकारिक तौर पर 500 करोड़ रुपये का नेट आंकड़ा पार कर लिया है। 6वें सप्ताहांत में इस जादुई आंकड़े को पार करने वाली यह हॉलीवुड की पहली फिल्म बन गई है। अगर इसके ग्रॉस कलेक्शन को देखें, तो कमाई भारत में 600 करोड़ के भी पार जा चुकी है।

रिकॉर्ड

इन बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड को किया ध्वस्त

30 जुलाई को भारत में रिलीज 'स्पाइडर-मैन' ने 61 करोड़ रुपये से धमाकेदार शुरुआती की थी और पहले हफ्ते में ही 336 करोड़ रुपये का भारी मुनाफा कमाया।

इमरान हाशमी की 'आवारापन2 ' और यश की 'टॉक्सिक' से कड़े मुकाबले के बावजूद, मार्वल की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी शानदार सफलता को जारी रखा और भारत में सबसे ज्यादा कमाने वाली 'एवेंजर्स: एंडगेम' (373 करोड़ नेट और 'अवतार: द वे ऑफ वाटर' (477 करोड़) को पीछे छोड़ दिया।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

ADVERTISEMENT

आंकड़े

फिल्म के आंकड़ाें पर डालिए एक नजर

'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने अपने पहले हफ्ते में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 336 करोड़ रुपये का कारोबार किया।

दूसरे हफ्ते में इसने 111.78 करोड़ रुपये, तीसरे हफ्ते में 31.70 करोड़ रुपये, चौथे हफ्ते में 12.46 करोड़ रुपये, 5वें हफ्ते में 6.29 करोड़ रुपये और 6वें हफ्ते में 1.98 करोड़ रुपये के साथ कुल कलेक्शन को 500.21 करोड़ रुपये तक पहुंचा दिया।

वहीं, विश्व स्तर पर फिल्म लगभग 20,000 करोड़ रुपये से ज्यादा कारोबार कर चुकी है।

ADVERTISEMENT