'स्पाइडर-मैन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 7 दिनों में कमाए इतने अरब
मनोरंजन
फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने बॉक्स ऑफिस पर सबको पछाड़ दिया है। इसने सिर्फ 7 दिनों में दुनिया भर से 1.155 अरब डॉलर बटोरे हैं और इसी के साथ यह 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।
टॉम हॉलैंड, जेंडया और जॉन बर्न्थेल जैसे सितारों से सजी इस फिल्म ने 1 अरब डॉलर का आंकड़ा सबसे तेजी से छूने वाली दूसरी फिल्म का भी रिकॉर्ड बनाया है। यह 'एवेंजर्स: एंडगेम' के ठीक बाद दूसरे नंबर पर है।
'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने तोड़े कई रिकॉर्ड
इस फिल्म की शुरुआत बहुत जबरदस्त रही। इसने अपने ओपनिंग वीकेंड पर करीब 3,424.63 करोड़ रुपये और दुनिया भर में कुल 9.32 करोड़ का वयवसाय किया।
इसने सोमवार को 4.7 करोड़ और मंगलवार को 4.2 करोड़ कमाकर एक दिन के रिकॉर्ड भी तोड़ दिए। इससे मार्वल के पसंदीदा किरदारों में स्पाइडर-मैन की जगह अब पहले से कहीं ज्यादा मजबूत हो गई है।