'स्पाइडर-मैन: बियॉन्ड द स्पाइडर-वर्स' के नए पोस्टर जारी, माइल्स को मिला अपनों से धोखा
मनोरंजन
'स्पाइडर-मैन: बियॉन्ड द स्पाइडर-वर्स' ने सिनेमाकॉन 2026 में अपने चार नए पोस्टर जारी किए हैं, जिनसे माइल्स मोरालेस के अगले बड़े एडवेंचर की पहली झलक दर्शकों को मिली है। बॉब पर्सिचेटी और जस्टिन थॉम्पसन निर्देशित यह एनिमेटेड सीक्वल 18 जून, 2027 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज की जाएगी।
मोरालेस को मिला धोखा, स्पाइडर सोसाइटी अब उसके पीछे
इस बार माइल्स अपनी ही टीम से मिले धोखे से जूझ रहा है और मिगुएल ओ'हारा की स्पाइडर सोसाइटी उसका पीछा कर रही है। उसके कुछ फैसलों की वजह से परिवार पर खतरा मंडरा रहा है, ऐसे में खुद को फिर से पहचानने और अपने अपनों को बचाने के लिए उसे स्पाइडर-वर्स की गहराईयों में जाना होगा। यह फिल्म अपने शानदार एनीमेशन और दिल को छू लेने वाली कहानियों के लिए इस फ्रेंचाइजी की पुरानी पहचान को आगे बढ़ाती है।