Loading...
'स्पाइडर-मैन 4' की तूफानी कमाई बॉक्स ऑफिस पर जारी, अन्य फिल्मों का देखें हाल
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

'स्पाइडर-मैन 4' की तूफानी कमाई बॉक्स ऑफिस पर जारी, अन्य फिल्मों का देखें हाल

Aug 06, 2026
09:37 am

क्या है खबर?

टॉम ​हॉलैंड की फिल्म 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का तहलका बॉक्स ऑफिस पर जारी है। फिल्म ने रिलीज के 7 दिन पूरे कर लिए हैं और भारत में इसकी कमाई 300 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुकी है। डेस्टिन डेनियल क्रेटन के निर्देशन में बनी ये फिल्म टॉम द्वारा अभिनीत 'स्पाइडर-मैन' फ्रैंचाइजी की चौथी कड़ी है। 'स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे' के अलावा 'द ओडिसी' और 'जन नायकन' भी सिनेमाघरों में मौजूद हैं। आइए जानते हैं इन फिल्मों का ताजा कलेक्शन।

कारोबार

'स्पाइडर-मैन 4' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सैकनिल्क के मुताबिक, 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने रिलीज के 7वें दिन 15.20 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

इससे पहले, फिल्म ने 6वें दिन 21.50 करोड़ और 5वें दिन 23.80 करोड़ रुपये कमाए थे।

फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अब तक कुल 318.45 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन कर चुकी है। वहीं वर्ल्डवाइड इसने लगभग 9,702 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है।

फिल्म में टॉम के अलावा, जेंडाया, जेकब बैटलन और सिडनी स्वीनी भी मौजूद हैं।

अन्य फिल्में

'द ओडिसी' और 'जन नायकन' की जानिए कमाई

क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'द ओडिसी' अपनी दैनिक कमाई में पिछड़ती जा रही है।

सैकनिल्क के मुताबिक, इसने 20वें दिन 2.15 करोड़ रुपये कमाए हैं, जबकि 19वें दिन कारोबार 2.40 करोड़ रुपये था।

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म अब तक 156.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर पाई है।

दूसरी ओर, थलापति विजय की फिल्म 'जन नायकन' ने 14वें दिन 1.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

इसका कुल नेट कलेक्शन अब 183.35 करोड़ रुपये हो चुका है।

ADVERTISEMENT