LOADING...
रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा से पहले ये सितारे सह-कलाकारों संग रचा चुके शादी
ये सितारे भी सह-कलाकार को बना चुके हमसफर

रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा से पहले ये सितारे सह-कलाकारों संग रचा चुके शादी

Feb 24, 2026
07:12 pm

क्या है खबर?

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की पहली मुलाकात फिल्म 'गीता गोविंदम' (2018) के सेट पर हुई थी। 2019 में दोनों फिल्म 'डियर कॉमरेड' के लिए साथ आए जिससे उनकी दोस्ती और मजबूत हो गई। चर्चाएं ऐसी ही रहीं कि शूटिंग के दौरान दोनों प्यार में पड़ गए थे। उनके प्यार की कहानी 26 फरवरी,2026 को शादी के पवित्र रिश्ते में बदलने जा रही है। यहां उनकी ही तरह अपने सह-कलाकारों संग शादी रचाने वाले साउथ कलाकारों के बारे में जानिए।

#1

महेश बाबू और नम्रता शिरोडकर

आगामी फिल्म 'वाराणसी' को लेकर चर्चा में छाए अभिनेता महेश बाबू और नम्रता शिरोडकर की प्रेम-कहानी फिल्मी सेट पर ही शुरू हुई थी। साल 2000 में आई फिल्म 'वामसी' में इन दोनों ने साथ काम किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसी दाैरान दोनों ही दोस्ती बढ़ी और फिर यह रिश्ता प्यार में बदल गया। साल 2005 में महेश और नम्रता ने एक निजी समारोह के दौरान शादी रचा ली थी। अब उनके 2 बच्चे गौतम और सितारा हैं।

#2 & #3

सूर्या-ज्योतिका और अजित कुमार-शालिनी

सुपरस्टार सूर्या और अभिनेत्री ज्योतिका की प्रेम-कहानी भी फिल्मी गलियारों से शुरू हुई थी। दोनों ने साथ में 'काखा काखा' और 'पेराझागन' समेत कई फिल्में कीं। इसके बाद साल 2006 में शादी रचा ली। आज दोनों दक्षिण सिनेमा जगत के लोकप्रिय जोड़ों में से एक हैं। सुपरस्टार अजित कुमार की कहानी भी कुछ ऐसी ही रही है। शालिनी से उनकी पहली मुलाकात फिल्म 'अमरकलम' (1999) के दौरान हुई थी। अगले ही साल दोनों ने शादी कर ली थी।

Advertisement

#4 & #5

यश-राधिका और वरुण तेज-लावण्या त्रिपाठी

19 मार्च को आने वाली फिल्म 'टॉक्सिक' के लिए यश इस वक्त खूब चर्चा बटोर रहे हैं। पत्नी राधिका पंडित संग उनकी शादी ने भी खूब चर्चा बटोरी थी। दोनों ने फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज रामाचारी' में काम किया था। 2026 में, दोनों ने शादी रचा ली। अभिनेता वरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी भी 'मिस्टर' और 'अंतर्क्षण 9000 किमी प्रति घंटा' फिल्मों के दौरान मिले थे। 2023 में, दोनों ने अपनी दोस्ती को प्यार का नाम दे दिया।

Advertisement