NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / अल्लू अर्जुन को मिली मैडम तुसाद में जगह, साउथ के ये सितारे भी बढ़ा रहे शोभा
    अगली खबर
    अल्लू अर्जुन को मिली मैडम तुसाद में जगह, साउथ के ये सितारे भी बढ़ा रहे शोभा
    अल्लू अर्जुन ने बनाई मैडम तुसाद में अपनी जगह, साउथ के ये सितारे हैं पहले से विराजमान

    अल्लू अर्जुन को मिली मैडम तुसाद में जगह, साउथ के ये सितारे भी बढ़ा रहे शोभा

    लेखन नेहा शर्मा
    Sep 20, 2023
    09:24 am

    क्या है खबर?

    दुनियाभर में अपने अभिनय से देश का गौरव बढ़ाने वाले ऐसे भारतीय सितारों की कमी नहीं हैं, जिन्होंने अपनी प्रतिभा के दम पर मैडम तुसाद संंग्रहालय में जगह पाई है।

    आज हम इस बारे में बात इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि हाल-फिलहाल में साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने यह उपलब्धि हासिल की है। अब उनका मोम का पुतला भी लंदन के मैडम तुसाद संग्रहालय में लगाया जाएगा।

    आइए जानें साउथ के कौन-से कलाकार वहां पहले से विराजमान हैं।

    #1

    अल्लू अर्जुन

    सबसे पहले अल्लू की बात करते हैं, जो अब उन मशहूर हस्तियों की सूची में शामिल हो गए हैं, जिनकी मोम की प्रतिमा लंदन के मैडम तुसाद में लगाई जाएगी। सूत्रों के मुताबिक, जल्द ही अल्लू लंदन रवाना होंगे। इसके बाद उनके पुतले पर काम शुरू होगा।

    पुतले के लिए नाप देने की प्रक्रिया 2 दिन तक चलेगी। तेलुगु सिनेमा के 'स्टाइलिश स्टार' कहे जाने वाले अल्लू ने पिछले दिनों 'पुष्पा' के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीता था।

    #2

    प्रभास

    प्रभास दक्षिण भारतीय सिनेमा के पहले ऐसे अभिनेता थे, जिनका मोम का पुतला मैडम तुसाद में लगाया गया था।

    उन्हें यह बड़ी उपलब्धि 'बाहुबली' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म देने के बाद मिली थी। प्रभास के लिए यहां पहुंचना इसलिए भी बड़ी बात थी, क्योंकि अभी तक इस संग्रहालय में साउथ के भगवान कहे जाने वाले रजनीकांत और कमल हासन जैसे दिग्गज सितारों तक को जगह नहीं मिली है।

    प्रभास को देश के पहले पैन इंडिया स्टार का दर्जा भी प्राप्त है।

    #3

    महेश बाबू 

    दक्षिण भारतीय सिनेमा के जाने-माने अभिनेता महेश बाबू की मोम की प्रतिमा भी मैडम तुसाद में लगाई गई थी। यह उपलब्धि पाने वाले वह साउथ के दूसरे अभिनेता बने थे।

    25 मार्च, 2019 को अभिनेता के मोम के पुतले का अनावरण हैदराबाद में किया गया था। महेश ने अपने हैदराबाद स्थित AMB सिनेमा के थिएटर में इसका अनावरण किया था।

    इस मौके पर अभिनेता के कई प्रशंसक भी वहां उनकी एक झलक पाने के लिए इकट्ठे हुए थे

    #4

    काजल अग्रवाल

    अभिनेत्री काजल अग्रवाल भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बखूबी अपनी पहचान बना चुकी हैं। उनका मोम का पुतला सिंगापुर के मैडम तुसाद संग्रहालय में लग चुका है और वह ये उपलब्धि पाने वाली साउथ की पहली अभिनेत्री हैं।

    2020 में जब अपनी प्रतिमा के अनावरण के लिए काजल सिंगापुर पहुंची थीं तो उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं।

    काजल 'सिंघम' और 'स्पेशल 26' जैसी सुपरहिट फिल्में देकर बॉलीवुड में भी अपनी एक खास जगह बना चुकी हैं।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    जिस शख्‍स का मोम का पुतला बनाया जाने वाला होता है, उसके सिर से लेकर पांव तक हर एंगल से करीब 250 नाप लिए जाते हैं। बिल्‍कुल शुरुआत से लेकर मोम का पुतला पूरा होने की प्रक्रिया में लगभग 4 महीने का वक्‍त लगता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अल्लू अर्जुन
    प्रभास
    महेश बाबू
    काजल अग्रवाल

    ताज़ा खबरें

    ISRO का सैटेलाइट EOS-09 लॉन्च हुआ असफल, तीसरा चरण नहीं कर पाया पार  ISRO
    IPL 2025: शुभमन गिल का DC के खिलाफ बेहद खराब रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  शुभमन गिल
    RCB बनाम KKR: बारिश की भेंट चढ़ा मैच, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई कोलकाता IPL 2025
    राहुल ने पाकिस्तान को 'ऑपरेशन सिंदूर' की सूचना देने पर उठाए सवाल, केंद्र ने दिया जवाब राहुल गांधी

    अल्लू अर्जुन

    'सर्कस' के मेकर्स पर लगा अल्लू अर्जुन की फिल्म से गाना कॉपी करने का आरोप रणवीर सिंह
    'पुष्पा': रूस के बॉक्स ऑफिस पर पिटी अल्लू अर्जुन की फिल्म, जानिए कितने का हुआ नुकसान पुष्पा फिल्म
    'पुष्पा' बनी रूस में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दक्षिण भारतीय फिल्म, 'बाहुबली 2' को पछाड़ा पुष्पा: द रूल
    अल्लू अर्जुन की 6 साल की बेटी का फिल्मों में डेब्यू, 'शाकुंतलम' में नजर आएंगी आरहा दक्षिण भारतीय सिनेमा

    प्रभास

    'आदिपुरुष' का निकला दम, प्रभास को फिर भी अगली फिल्म के लिए मिलेंगे 150 करोड़ रुपये आदिपुरुष फिल्म
    बॉक्स ऑफिस: प्रभास की 'आदिपुरुष' का संघर्ष जारी, 11वें दिन का कारोबार रहा सबसे कम  आदिपुरुष फिल्म
    जानिए कौन हैं 'आदिपुरुष' के VFX बनाने वाले प्रसाद सुतार, फिल्म 'गुलाम' से किया था डेब्यू आदिपुरुष फिल्म
    क्या 'आदिपुरुष' को पीछे छोड़ 'प्रोजेक्ट K' बनेगी सबसे महंगी भारतीय फिल्म? आदिपुरुष फिल्म

    महेश बाबू

    क्या '3D रामायण' में महेश बाबू निभाएंगे राम का किरदार? बॉलीवुड समाचार
    महेश बाबू की बेटी सितारा ने रखा फिल्मी दुनिया में कदम, रिलीज हुआ गाना दक्षिण भारतीय सिनेमा
    महेश बाबू ने खरीदी ऑडी ई-ट्रॉन, जानिए इस इलेक्ट्रिक कार के फीचर्स इलेक्ट्रिक वाहन
    इन बाप-बेटे की जोड़ियों को फिल्मों में देखना पसंद करेंगे फैंस सेलिब्रिटी गॉसिप

    काजल अग्रवाल

    प्रेग्नेंट हैं 'सिंघम' फेम काजल अग्रवाल, पति गौतम किचलू ने की पुष्टि सेलिब्रिटी गॉसिप
    'सिंघम' फेम काजल अग्रवाल ने बेटे को दिया जन्म, पति गौतम किचलू ने की पुष्टि सेलिब्रिटी गॉसिप
    कमल हासन की 'इंडियन 2' की शूटिंग शुरू, अगले साल दिवाली पर हो सकती है रिलीज रकुल प्रीत सिंह
    काजल अग्रवाल ने शुरू की 'इंडियन 2' की शूटिंग, कमल हासन संग आएंगी नजर बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025