दिग्गज मलयालम मेकअप आर्टिस्ट पांडियन का हुआ निधन, 74 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
मनोरंजन
दक्षिण भारतीय सिनेमा के पर्दे के पीछे एक मशहूर नाम, मेकअप आर्टिस्ट पांडियन का 71 साल की उम्र में चेन्नई में निधन हो गया।
50 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाले पांडियन ने कई बड़े कलाकारों के साथ काम किया। उनकी आखिरी फिल्म 'हृदयपुरम' थी, जिसमें उन्होंने निर्देशक सत्यन अंतिकाड और सुपरस्टार मोहनलाल के साथ काम किया था।
पांडियन को मिला था केरलम राज्य फिल्म पुरस्कार
एक किशोर असिस्टेंट के तौर पर अपना करियर शुरू करने वाले पांडियन ने 1978 तक अपनी एक खास पहचान बना ली थी।
उन्होंने एनटी रामा राव और रजनीकांत जैसी कई बड़ी हस्तियों के साथ काम किया। साल 2001 में उन्हें केरल राज्य फिल्म पुरस्कार से भी नवाजा गया था।
उनके परिवार में पत्नी लक्ष्मी, और बच्चे अनीता व थन्नु हैं। उनके अंतिम संस्कार से जुड़ी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।