NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / यश से साई पल्लवी तक, इन मशहूर साउथ कलाकारों ने टीवी से शुरू किया अभिनय सफर
    अगली खबर
    यश से साई पल्लवी तक, इन मशहूर साउथ कलाकारों ने टीवी से शुरू किया अभिनय सफर
    साउथ के ये कलाकार टीवी पर मचा चुके हैं धमाल

    यश से साई पल्लवी तक, इन मशहूर साउथ कलाकारों ने टीवी से शुरू किया अभिनय सफर

    लेखन पलक
    Jun 21, 2024
    01:08 pm

    क्या है खबर?

    इन दिनों बॉलीवुड सितारों की तरह ही दक्षिण भारतीय सिनेमा के सितारे भी दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बने रहते हैं। पिछले कुछ समय में दर्शक इनकी अदायेगी देख वाह-वाह कह रहे हैं।

    बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाले बहुत से नामी साउथ सितारों ने पहले टीवी की दुनिया पर राज किया है। इन्होंने अपना करियर टीवी से शुरू किया था।

    हम आपको ऐसे साउथ सितारों के बारे में बताएंगे, जो टीवी से निकलकर बड़े पर्दे पर छाए हैं।

    #1

    यश

    2018 में रिलीज हुई पैन इंडिया फिल्म 'केजीएफ' से पूरे भारत में नाम कमाने वाले अभिनेता यश की गिनती दक्षिण के सबसे चर्चित अभिनेताओं में होती है।

    यश कई फिल्मों में काम करते नजर आए हैं, लेकिन उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत टीवी शो 'नंदा गोलकुला' से की थी।

    इसके अलावा अभिनेता को 'मालेबिल्लु मुक्ता' और 'प्रीति इलदा मेले' जैसे धारावाहिकों में भी काम करते देखा गया था। टीवी में काम करने के बाद उन्होंने फिल्म का रुख किया।

    #2

    साई पल्लवी

    इसमें कोई दो राय नहीं है कि बिना मेकअप फिल्मों में काम करने के लिए पहचानी जाने वाली साई पल्लवी बेहतरीन अदाकारा हैं।

    वह शानदार डांसर भी हैं। उन्होंने सिनेमा की दुनिया का रुख साल 2008 में आए डांस रियलिटी शो, 'उगैल यार अदुथा प्रभु देवा' से किया था।

    इसके बाद 2014 में निर्देशक अल्फोंस पुथ्रेन ने उन्हें फिल्म 'प्रेमम' का प्रस्ताव दिया था, जिसके बाद से वह फिल्मों में लगातार काम कर रही हैं।

    #3

    विजय सेतुपति

    साउथ फिल्मों के साथ-साथ अब बॉलीवुड फिल्मों में भी खलनायिकी दिखाकर वाहवाही लूटने वाले विजय सेतुपति ने भी अपने करियर की शुरुआत टीवी से की थी।

    अभिनेता ने पहली बार कैमरे के आगे 'पेन' नामक टीवी सीरियल में किया था। इसके बाद वह 'नलाया अय्यकुनार' में भी काम करते नजर आए थे।

    टीवी के बाद वह कार्तिक सुब्बाराज की कई शॉर्ट फिल्मों में दिखाई दिए थे। कार्तिक ने ही विजय को बड़े पर्दे पर काम करने का प्रस्ताव दिया था।

    #4 और #5

    प्रकाश राज और नयनतारा

    शायद ही कोई होगा जो प्रकाश राज को ना पहचानता हो। बॉलीवुड से लेकर साउथ तक धमाल मचाने वाले अभिनेता ने अभिनय करियर की शुरुआत दूरदर्शन से की थी। वह सीरियल 'बिसिलु कुदुरे' और 'गुड्डा भूत' में काम करते दिखे थे। इसके बाद ही उन्हें कन्नड़ फिल्म का प्रस्ताव मिला था।

    साउथ की लेडी सुपरस्टार नयनतारा का नाम भी इसमें शुमार है। उन्होंने अपना करियर बतौर टीवी होस्ट शुरू किया था। वह शो 'चमयम' की होस्टिंग करती नजर आई थीं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    विजय सेतुपति
    साई पल्लवी
    नयनतारा
    प्रकाश राज

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExplainer: भारत और तुर्की के कैसे रहे हैं संबंध, दोनों देशों में कितना व्यापार होता है? पाकिस्तान समाचार
    कल्कि कोचलिन ने बताया बॉलीवुड के अंदर का हाल, बोलीं- करोड़ों रुपये फंसे हैं बॉलीवुड समाचार
    अंतरिक्ष का मलबा भविष्य के मिशनों के लिए कैसे बनता जा रहा है बड़ी समस्या? अंतरिक्ष
    'भूल चूक माफ': सुलटा मैडॉक फिल्म्स और PVR का विवाद, निर्माताओं ने किया ये नया ऐलान राजकुमार राव

    विजय सेतुपति

    'जवान': कौन हैं अश्लेषा ठाकुर, जिन्होंने फिल्म में निभाया विजय सेतुपति की बेटी का किरदार?  जवान फिल्म
    कैटरीना कैफ की 'मैरी क्रिसमस' के लिए करना होगा और अधिक इंतजार, फिर बदली रिलीज तारीख  कैटरीना कैफ
    विजय सेतुपति ने विलेन बनने से की तौबा, बोले- हीरो करते हैं जोर-जबरदस्ती दक्षिण भारतीय सिनेमा
    राधिका आप्टे ने की विजय सेतुपति की तारीफ, बोलीं- वो बहुत शानदार हैं राधिका आप्टे

    साई पल्लवी

    बॉलीवुड में काम करने को तैयार हैं साउथ की स्टार साई पल्लवी बॉलीवुड समाचार
    कश्मीरी पंडितों पर दिए बयान पर घिरीं साई पल्लवी, पुलिस शिकायत दर्ज दक्षिण भारतीय सिनेमा
    'शाबाश मिट्ठू' से 'गार्गी' तक, इस सप्ताह रिलीज होंगी ये बड़ी फिल्में बॉलीवुड समाचार
    साई पल्लवी ने माता-पिता के साथ पूरी की अमरनाथ यात्रा, लिखा भावुक नोट अमरनाथ यात्रा

    नयनतारा

    आनाथालयों और वृद्धाश्रमों में नयनतारा-विग्नेश का रिसेप्शन, 1 लाख से ज्यादा लोगों को दावत दक्षिण भारतीय सिनेमा
    नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी नयनतारा विग्नेश की लव स्टोरी पर डॉक्युमेंटरी सेलिब्रिटी गॉसिप
    सिनेमाघरों के बाद नेटफ्लिक्स पर आएगी सलमान और चिरंजीवी की 'गॉडफादर'- रिपोर्ट नेटफ्लिक्स
    शादी के चार महीने बाद नयनतारा-विग्नेश शिवन बने जुड़वा बच्चों के माता-पिता सरोगेसी

    प्रकाश राज

    #MeToo के आरोपी नाना पाटेकर की फिल्म 'तड़का' सिनेमाघरों में नहीं होगी रिलीज़! बॉलीवुड समाचार
    कोरोना वायरस के बीच प्रकाश राज बने हीरो, अपने कर्मचारियों को दी तीन महीने की सैलरी बॉलीवुड समाचार
    जानवरों से प्यार है तो आपको ये बॉलीवुड फिल्में जरूर देखनी चाहिए अक्षय कुमार
    अभिनेता प्रकाश राज हुए घायल, सर्जरी के लिए हैदराबाद रवाना बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025