LOADING...
सूरज पंचोली ने जिया खान संग रिश्ते को बताया सबसे छोटा, बोले- अब हूं प्यार में
सूरज पंचोली ने की जिया खान को लेकर बात

सूरज पंचोली ने जिया खान संग रिश्ते को बताया सबसे छोटा, बोले- अब हूं प्यार में

लेखन मेघा
Sep 10, 2023
03:24 pm

क्या है खबर?

अभिनेत्री जिया खान की आत्महत्या के मामले में बरी होने के बाद सूरज पंचोली अब नई शुरुआत करने जा रहे हैं। अभिनेता ने सिर्फ अपनी पेशेवर जिंदगी को पटरी पर लाने की कोशिश कर रहे, बल्कि वह अपने निजी जीवन में भी आगे बढ़ गए हैं। हाल ही में अभिनेता ने जिया के साथ अपने रिश्ते को अब तक का सबसे छोटा रिश्ता बताया। इसके साथ ही कहा कि वह सात साल से एक रिश्ते में हैं और खुश हैं।

विस्तार

लोगों ने बुरे प्रेमी के तौर पर बना दी थी छवि

बॉम्बे टाइम्स के साथ बातचीत के दौरान सूरज ने बताया कि उनका यह सात साल से चल रहा रिश्ता काफी खास है। वह इसे अब निजी रखते हैं क्योंकि पहले उन पर काफी सवाल उठाए जा चुके हैं। अभिनेता का कहना है कि उनके बारे में लोगों की सामान्य धारणा अच्छी नहीं थी और उन्हें बहुत गलत समझा गया। लोगों ने उन्हें एक बुरे प्रेमी या साथी के तौर पर देखा और गलत तरीके से आंका था।

बयान

सूरज के हाथ से निकली थीं कई फिल्में

सूरज ने इस दौरान अपने अतीत के बारे में भी खुलकर बात की और बताया कि वह इससे भाग नहीं रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह अब आजादी की कीमत समझते हैं और इसे अपनी सबसे बड़ी सफलता मानते हैं। इस मामले में फंसने के बाद सूरज के देश से बाहर जाने पर प्रतिबंध लगा था और ऐसे में उनके हाथ से काफी फिल्में भी निकल गईं। जैसे-जैसे मामला आगे बढ़ा उन्हें मिलने वाली फिल्मों की संख्या घटती चली गई।

Advertisement

बयान

साथ काम करने से झिझकते थे निर्माता

सूरज का कहना है कि वह समझते हैं कि क्यों निर्माता उनके साथ काम करने से झिझकते थे। अगर वह उनकी जगह होती तो उन्हें भी चिंता सताती। उन्होंने कहा, "मैं बॉलीवुड में कदम रखने से पहले जानता था कि यहां कुछ आसान नहीं होगा इसलिए मैं तैयार था।" सूरज को कहा जाता था कि लोग कुछ भी बोलेंगे उससे फर्क नहीं पड़ता क्योंकि आप गलत नहीं हैं। हालांकि, इसके बाद भी सूरज पर इन बातों को असर पड़ता था।

Advertisement

बयान

निजी रखना चाहते हैं अपने रिश्ते को सूरज

इस दौरान सूरज ने बताया कि वह जिया के साथ ज्यादा समय तक रिश्ते में नहीं थे और वो उनका अब तक का सबसे छोटा रिश्ता था। सूरज ने कहा, "मैं सात साल से एक रिश्ते में हूं, जो बहुत खूबसूरत है। कुछ सालों में हम शादी करेंगे।" अभिनेता ने बताया कि वह अपने रिश्ते को निजी रखना चाहते हैं क्योंकि जिससे वह प्यार करते हैं वो अभिनेत्री नहीं है। ऐसे में वह उनकी पहचान सामने नहीं लाना चाहते।

विस्तार

जिया ने 2013 में की थी आत्महत्या

जिया 3 जून, 2013 को अपने मुंबई स्थित आवास पर मृत मिली थीं। अभिनेत्री के शव के पास 6 पन्नों का सुसाइड नोट मिला था, जिसके आधार पर सूरज को मामले में आरोपी बनाया गया था। जिया की मां ने अभिनेता पर गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके बाद उन्हें 2 हफ्ते तक हिरासत में रहना पड़ा था। 10 साल तक कानूनी लड़ाई के बाद इस साल अप्रैल में सूरज को जिया के आत्महत्या मामले में बरी किया गया है।

जानकारी

जल्द म्यूजिक वीडियो में आएंगे नजर

सूरज जल्द ही निमृत कौर अहलूवालिया के साथ गाने 'जाने जा' में नजर आने वाले हैं, जो 70 के दशक के मशहूर गाने 'जाने जा ढूंढता फिर रहा' का रीमेक्स है। इसके अलावा वह अब फिल्म 'हवा सिंह' की शूटिंग कर रहे हैं।

जानकारी

न्यूजबाइट्स

सूरज आदित्य पंचोली और जरीना वहाब के बेटे हैं। उन्होंने 2015 में फिल्म 'हीरो' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके अलावा वह फिल्म 'सैटेलाइट शंकर' और 'टाइम टू डांस' में नजर आए थे। सूरज फिल्म 'गुजारिश' और 'एक था टाइगर' में सहायक निर्देशक थे।

Advertisement