दिशा सालियान की मौत मामले में FIR दर्ज, उद्धव-आदित्य समेत 17 लोगों के नाम शामिल
क्या है खबर?
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर रहीं दिशा सालियान की मौत मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) द्वारा FIR दर्ज की गई है। इस FIR में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, उनके बेटे आदित्य ठाकरे, अभिनेता सूरज पंचोली और डिनो मोरिया समेत 17 लोगों के नाम शामिल हैं। यह कदम बॉम्बे हाई कोर्ट द्वारा CBI को मामले की जांच अपने हाथ में लेने का आदेश देने के करीब 2 हफ्ते बाद उठाया गया है।
आरोप
इन धाराओं के तहत दर्ज की गई FIR
14 सितंबर (सोमवार) को दर्ज FIR में कहा गया है कि आदित्य, डिनो, सूरज, रिया चक्रवर्ती, देरी से हुए पोस्टमार्टम से जुड़े डॉक्टर और कर्मचारी उन लोगों में शामिल हैं जिनकी भूमिका की जांच जरूरी है।
रिया के भाई शौविक चक्रवर्ती, सचिन वाझे, परम बीर सिंह और रोहन रॉय समेत कइयों पर भी आरोप लगे हैं।
यह मामला हत्या, सामूहिक बलात्कार, आपराधिक साजिश, सबूतों को नष्ट करने और झूठी सूचना देने से संबंधित धाराओं के तहत दर्ज किया गया है।
निर्देश
कोर्ट ने CBI को दिया था ये निर्देश
इससे पहले, बॉम्बे हाई कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए CBI को FIR दर्ज करने और मामले की पूरी जांच एक अनुभवी वरिष्ठ अधिकारी की निगरानी में करने का निर्देश दिया था।
यही नहीं, दिशा के पिता सतीश सालियान का बयान भी CBI ने दर्ज किया गया, जिसे शुरुआती कार्रवाई का अहम हिस्सा माना जा रहा है।
कोर्ट ने 6 साल तक मामले की FIR दर्ज न करने के लिए मुंबई पुलिस को फटकार भी लगाई थी।