LOADING...
सूरज बड़जात्या की सीरीज 'संगमरमर' का टीजर जारी, प्यार का रंग बिखेरते दिखे ये सितारे

सूरज बड़जात्या की सीरीज 'संगमरमर' का टीजर जारी, प्यार का रंग बिखेरते दिखे ये सितारे

Feb 12, 2026
07:04 pm

क्या है खबर?

सूरज बड़जात्या ने 'हम आपके हैं कौन' और 'विवाह' समेत कई पारिवारिक प्रेम कहानी पर आधारित फिल्मों से दर्शकों का मनोरंजन किया है। फिलहाल वह अपने बैनर राजश्री प्रोडक्शन के तहत बनी वेब सीरीज को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इस सीरीज का नाम 'संगमरमर' है जिसका आधिकारिक ऐलान एक टीजर जारी करते हुए किया गया है। जियो स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत, सीरीज का निर्देशन विक्रम घई ने किया है, जबकि निर्माण ज्योति देशपांडे ने किया है।

सीरीज

'संगमरमर' की कास्ट और कहानी

'महाभारत' में श्रीकृष्ण का किरदार निभाकर लोकप्रिय हुए अभिनेता सौरभ राज जैन, 'संगमरमर' के मुख्य अभिनेता हैं। उनके साथ शीन सविता दास फीमेल लीड में नजर आएंगी। स्मिता बंसल, खालिद सिद्दीकी, फारूक सईद, जया ओझा और अविनाश वधवानी भी सीरीज का हिस्सा हैं। टीजर से साफ है कि कहानी प्रेम, जिम्मेदारी, समय और दूरी की सीमाओं को पार करने वाले भावनात्मक बंधनों पर ध्यान केंद्रित होगी। इसका प्रीमियर जियोहॉटस्टार पर किया जाएगा, लेकिन रिलीज तारीख आना बाकी है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए 'संगमरमर' की एक झलक 

Advertisement