Loading...
'हनुमान अंश' की सफलता के बाद नीम करोली बाबा पर बनेगी सीरीज, जानिए कहां देगी दस्तक
नीम करोली बाबा पर TV सीरीज का ऐलान (तस्वीर: हनुमान अंश)

'हनुमान अंश' की सफलता के बाद नीम करोली बाबा पर बनेगी सीरीज, जानिए कहां देगी दस्तक

Oct 01, 2026
10:41 am

क्या है खबर?

विशाल चतुर्वेदी की फिल्म 'हनुमान अंश' सिनेमाघरों में अभी भी धूम मचा रही है। इसकी अपार सफलता को देखते हुए नीम करोली बाबा की जिंदगी पर टीवी सीरीज बनाने का ऐलान किया गया है। सोनी टीवी और सोनी लिव ने सोशल मीडिया पर एक प्रोमो साझा किया है, जो संत के जीवन, शिक्षाओं और उनसे जुड़े असाधारण अनुभवों से प्रेरित एक नई पौराणिक कथा दिखाने का दावा करता है। प्रोमो देखने के बाद दर्शक भी सीरीज को लेकर उत्साहित हैं।

ऐलान

सोनी टीवी पर होगा सीरीज का प्रसारण

निर्माताओं ने एक्स पर प्रोमो साझा किया, जिसमें मौजूद वॉयसओवर नीम करोली बाबा से जुड़ी रहस्यमयी कहानियों से भरी दुनिया का संकेत देता है।

वीडियो में बाबा की शॉल दिखाई देती है और भगवान हनुमान का जिक्र भी किया गया है। कैप्शन दिया, 'जल्द ही सोनी एंटरटेनमेंट टीवी और सोनी लिव पर आ रहा है।'

हालांकि, शो के कलाकार और स्ट्रीमिंग तारीख का खुलासा नहीं हुआ है।

बता दें, 'हनुमान अंश' 400 करोड़ रुपये से ज्यादा कारोबार कर चुकी है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए प्रोमो

ADVERTISEMENT