नेपाल में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए पहुंचे सोनू सूद, राहत-सामग्री के साथ दिया आश्वासन
क्या है खबर?
नेपाल में आई भयानक बाढ़ से मची तबाही के बाद लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है। इस मुश्किल घड़ी में सोनू सूद मसीहा बनकर उनकी मदद के लिए आगे आए और प्रभावित इलाकों को राहत सामग्री मुहैया करवा रहे हैं। अभिनेता अपनी 'सूद चैरिटी फाउंडेशन' के तहत टीम के साथ वहां पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात की। उन्हें खाने-पीने सहित अन्य जरूरी सामान दिए और उनकी समस्या को समझने की कोशिश की।
आश्वासन
सोनू ने कहा ये मदद आने वाले दिनों में भी जारी रहेगी
अभिनेता ने स्पष्ट किया कि वह नेपाल की मदद करने कुछ दिनों के लिए नहीं आए हैं, बल्कि आने वाले महीनों में भी जरूरतमंदों लोगों की सहायता करने की कोशिश जारी रखेंगे।
उन्होंने कहा कि वह और उनकी टीम बाढ़ प्रभावित लोगों से बात करके यह समझने की कोशिश कर रही है कि उन्हें सबसे ज्यादा किस चीज की जरूरत है। उनकी कोशिश है कि बाढ़ में अपना सबकुछ खोने वाले लोगों की जिंदगी को दोबारा पटरी पर लाया जाए।
आग्रह
लोगों को बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आना चाहिए
अभिनेता ने कहा, "मुझे लगता है ये पूरा मंजर देखते हैं तो आपको पता होगा कि किस स्तर का प्रभाव आया होगा। जब लोगों के घर नहीं बचे तो उनके क्या हाल हुए हैं। सब लोगों को आगे आना चाहिए। दुनियाभर से जो लोग जहां पर भी हैं, आगे आएं और कृपया मदद करें।"
आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के नवीनतम अपडेट के मुताबिक, इस तबाही से अब तक 1,093 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि करीब 4,000 लोग लापता हैं।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए वीडियो
#WATCH | Nepal: Bollywood actor Sonu Sood visits Trishuli Bazar, one of the most affected towns due to the flash floods.
— ANI (@ANI) September 2, 2026
He arrived in Kathmandu yesterday to distribute relief materials to Nepali flood victims. pic.twitter.com/1POLhtObyI