NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / दिल्ली सरकार के 'मेंटरशिप प्रोग्राम' का चेहरा होंगे अभिनेता सोनू सूद
    मनोरंजन

    दिल्ली सरकार के 'मेंटरशिप प्रोग्राम' का चेहरा होंगे अभिनेता सोनू सूद

    दिल्ली सरकार के 'मेंटरशिप प्रोग्राम' का चेहरा होंगे अभिनेता सोनू सूद
    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Aug 27, 2021, 06:51 pm 1 मिनट में पढ़ें
    दिल्ली सरकार के 'मेंटरशिप प्रोग्राम' का चेहरा होंगे अभिनेता सोनू सूद
    दिल्ली सरकार के 'मेंटरशिप प्रोग्राम' का चेहरा होंगे सोनू सूद

    कोरोना महामारी में सोनू सूद लोगों के लिए मसीहा बनकर सामने आए हैं। उन्होंने कई जरूरतमंद लोगों की मदद की है। फिल्मों के अलावा अभिनेता ने एक समाजसेवी के रूप में अपनी पहचान बनाई है। अब जानकारी सामने आ रही है कि उन्हें दिल्ली सरकार के 'मेंटरशिप प्रोग्राम' का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। इस संबंध में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जानकारी दी है। इस कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को उनका करियर चुनने के लिए मार्गदर्शन दिया जाएगा।

    गुरुवार को सोनू ने की थी केजरीवाल से मुलाकात

    गुरुवार को सोनू ने केजरीवाल से मुलाकात की थी। आज सुबह उन्हें इस 'मेंटरशिप प्रोग्राम' का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने इस कार्यक्रम को लेकर कहा, "सरकारी स्कूलों में कुछ विद्यार्थी बहुत गरीब पृष्ठभूमि से आते हैं और उनका मार्गदर्शन करने वाले बहुत कम लोग होते हैं। हम शिक्षित लोगों से इन विद्यार्थियों का मार्गदर्शक बनने की अपील कर रहे हैं। सोनू इस कार्यक्रम के लिए हमारे ब्रांड एंबेसडर होंगे।"

    संयुक्त प्रेस वार्ता में केजरीवाल ने कही ये बात

    इन दोनों की मुलाकात के बाद सियासी गलियारों में चर्चाएं गर्म हो गई थीं कि सोनू आम आदमी पार्टी (आप) का हिस्सा बन सकते हैं। इसको लेकर एक संयुक्त प्रेस वार्ता में केजरीवाल ने कहा, "हमने केवल इस कार्यक्रम पर चर्चा की है और कोई राजनीतिक चर्चा नहीं हुई है। व्यस्त कार्यक्रम से समय निकालने के लिए हम सोनू के आभारी हैं। वह एक प्रेरणा हैं। हजारों लोग मदद के लिए उनके पास पहुंचते हैं।"

    आप विधायक आतिशी ने भी शेयर की जानकारी

    दिल्ली से आप विधायक और एक शिक्षक आतिशी मार्लेना ने ट्विटर पर सोनू का शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने इस कार्यक्रम को लेकर जानकारी शेयर की है। आतिशी ने अपने ट्विटर पोस्ट में लिखा, 'इस कार्यक्रम का चेहरा बनाने के लिए सोनू से बेहतर कोई और दूसरा नहीं हो सकता था।' उन्होंने एक छोटा वीडियो भी पोस्ट किया है, जिसमें लोगों से इस पहल में शामिल होने और इसे सफल बनाने का आग्रह किया गया है।

    यहां देखिए आतिशी का ट्विटर पोस्ट

    Why do we want the youth of this country to come forward and become #DeshKeMentor? Do listen… pic.twitter.com/f7yXAD830w

    — Atishi (@AtishiAAP) August 27, 2021

    राजनीति में आने के लिए इच्छुक नहीं हैं सोनू

    इस कार्यक्रम का हिस्सा बनने के लिए सोनू ने अपनी हामी भर दी है। सोनू को 'देश के मेंटर' कार्यक्रम का चेहरा बनाया गया है। इसे भारत का सबसे बड़ा मेंटर कार्यक्रम माना जा रहा है। हाल में जानकारी सामने आई थी कि कांग्रेस सोनू को मुंबई का मेयर पद के लिए चुनाव में उतारने वाली है। सोनू ने कहा था, "मुझे राजनीति में आने के लिए कहा जाता है, लेकिन यह किसी अच्छे काम के लिए जरूरी नहीं है।"

    इन फिल्मों में नजर आएंगे सोनू

    सोनू के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पृथ्वीराज' में देखा जा सकता है। फिल्म का निर्देशन चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने किया है। इस फिल्म मे सोनू को दरबारी कवि की भूमिका में देखा जाएगा। वह मार्च में रिलीज हुई जॉन अब्राहम की फिल्म 'मुंबई सागा' में भी नजर आए हैं। इसके अलावा उन्हें निर्देशक ई निवास की आगामी फिल्म 'किसान' में अभिनय करते हुए देखा जा सकता है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    अरविंद केजरीवाल
    दिल्ली सरकार
    बॉलीवुड समाचार
    शिक्षा

    ताज़ा खबरें

    'तारक मेहता...' के डायरेक्टर मालव राजदा ने किया अपने नए शो का ऐलान  तारक मेहता का उल्टा चश्मा
    फॉरेस्ट बाथिंग क्या है? जानिए इससे मिलने वाले फायदे त्वचा की देखभाल
    हॉकी विश्व कप: जर्मनी और नीदरलैंड सेमीफाइनल में पहुंचे, इंग्लैंड और दक्षिण कोरिया का सपना टूटा हॉकी विश्व कप
    एयरटेल ने महंगा किया बेसिक प्लान, सिम चालू रखने के लिए करना होगा इतने का रिचार्ज एयरटेल प्लान

    अरविंद केजरीवाल

    आम आदमी पार्टी ने अपनी हरियाणा इकाई भंग की, जल्द होगा नई इकाई का गठन आम आदमी पार्टी समाचार
    दिल्ली: उपराज्यपाल ने केजरीवाल को दिया जवाब, मुख्यमंत्री की टिप्पणी को अपमानजनक बताया दिल्ली
    तेलंगाना: चंद्रशेखर राव का शक्ति प्रदर्शन; रैली में जुटेंगे केजरीवाल, अखिलेश और वामपंथी नेता तेलंगाना
    अरविंद केजरीवाल ने साधा उपराज्यपाल पर निशाना, बोले- वो कौन होते हैं, मैं चुना हुआ मुख्यमंत्री विनय कुमार सक्सेना

    दिल्ली सरकार

    दिल्ली: मार्च आखिर तक छह दिन रहेगा ड्राई डे, गणतंत्र दिवस पर नहीं मिलेगी शराब दिल्ली
    केजरीवाल के नेतृत्व में AAP विधायकों की मार्च, शिक्षकों की फिनलैंड यात्रा पर उपराज्यपाल को घेरा अरविंद केजरीवाल
    AAP के सरकारी विज्ञापनों के नाम पर "राजनीतिक प्रचार" करने का मामला क्या है? आम आदमी पार्टी समाचार
    AAP को 164 करोड़ रुपये का रिकवरी नोटिस, जब्त हो सकती है संपत्ति; जानें मामला आम आदमी पार्टी समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    रोहित शेट्टी की वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' की शूटिंग खत्म, शिल्पा शेट्टी ने दी जानकारी रोहित शेट्टी
    मनी लॉन्ड्रिंग मामला: जैकलीन फर्नांडीज ने दुबई जाने के लिए कोर्ट में दायर की याचिका  जैकलीन फर्नांडिस
    'किसी का भाई किसी की जान' का टीजर रिलीज, धांसू अवतार में दिखे सलमान सलमान खान
    वेंकटेश दग्गुबाती की पैन इंडिया फिल्म के शीर्षक का ऐलान, फर्स्ट लुक भी जारी तमिल सिनेमा

    शिक्षा

    महाराष्ट्र: सिर्फ एक छात्र के लिए चलता है यह सरकारी स्कूल, शिक्षक भी है सिर्फ एक सरकारी स्कूल
    अफगानिस्तान: तालिबान ने लड़कियों को कक्षा 1 से 6 तक की पढ़ाई की मंजूरी दी अफगानिस्तान
    उत्तर प्रदेशः योगी सरकार करेगी शैक्षणिक ढांचे में बदलाव, शिक्षा आयोग का होगा गठन उत्तर प्रदेश
    BYJU'S पर लगा बच्चों के फोन नंबर खरीद कर अभिभावकों को धमकाने का आरोप, जानें मामला राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023