आईफोन 18 खरीदने वालों को सोनू सूद की सलाह- गैजेट्स नहीं, समाज बदलने के लिए जुटें
क्या है खबर?
भारत में ऐपल के आईफोन 18 प्रो और आईफोन 18 प्रो मैक्स के लिए बिक्री शुरू हो चुकी है। इसे लेकर लोगों की दीवानगी और ऐपल स्टोर के बाहर लगी लंबी लाइनों पर अभिनेता सोनू सूद ने तंज कसा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर लोगों से स्मार्टफोन अपग्रेड करने से आगे सोचने का आग्रह किया और एक बेहतर समाज की कामना की है। उनकी इस पोस्ट पर यूजर्स भी अपनी प्रतिक्रियाएं साझा कर रहे हैं।
तंज
अभिनेता ने लंबी लाइनें लगाने वालों पर कसा तंज
सोनू ने अपने एक्स हैंडल पर एपल स्टोर के बाहर लगी लंबी लाइनों की एक तस्वीर भी साझा की।
उन्होंने सलाह दी कि वह समाज सुधारने के लिए इस तरह लंबी लाइनें लगाएं, न किस अपना स्मार्टफोन अपग्रेड करने के लिए ऐसा करें।
अभिनेता ने लिखा, 'नया फोन, नई EMI... वही पुराने बिल! शायद अब समय आ गया है कि हम सिर्फ फोन अपग्रेड करने के बजाय बदलाव लाने के लिए आगे आएं। असली अपग्रेड तो एक बेहतर समाज है।'
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
New phone, new EMI… same old bills! 😂 Maybe it’s time we queue up to make a difference, not just upgrade our phones. The real upgrade is a better society. ❤️ pic.twitter.com/WBVDzGrbaV
— sonu sood (@SonuSood) September 18, 2026
प्रतिक्रिया
अभिनेता की पोस्ट पर लोगों ने जताई सहमति
सोनू की पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स भी अपनी प्रतिक्रियाएं साझा कर रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा, 'यह बिल्कुल सही है कि हमें इन बिलों का बोझ उठाने के बजाय सामाजिक सुधार की दिशा में काम करना चाहिए।'
एक अन्य ने लिखा, 'यह सिर्फ एक वायरस है। दुख की बात है कि हमारे पास इसका कोई इलाज नहीं है।'
काम के मोर्चे पर, साेनू आखिरी बार फिल्म 'फतेह' (2025) में नजर आए थे। इसमें जैकलीन फर्नांडिस भी मौजूद थीं।