सोनू सूद ने राजपाल यादव के लिए दिखाई दरियादिली, मदद को आगे बढ़ाया हाथ
क्या है खबर?
सोनू सूद को उनके फैंस गरीबों का मसीहा कहते हैं, और इस बात का सबूत कई बार देखने को भी मिला है। एक बार फिर अभिनेता अपनी दरियादिली को लेकर चर्चा में आ गए हैं। तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण करने के बाद राजपाल यादव की मदद के लिए अभिनेता ने अपना हाथ बढ़ाया है। सोनू ने सोशल मीडिया पर राजपाल को फिल्म की पेशकश की, साथ ही उन्हें "थोड़ी सी साइनिंग फीस" भी दी है।
सहानुभूति
सोनू सूद ने राजपाल के लिए जताई सहानुभूति
सोनू ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'राजपाल एक प्रतिभाशाली अभिनेता हैं, जिन्होंने वर्षों तक हमारी इंडस्ट्री में योगदान दिया है। कभी-कभी जिंदगी अन्यायपूर्ण हो जाती है, प्रतिभा के कारण नहीं, बल्कि समय के क्रूर होने के कारण। वह मेरी फिल्म का हिस्सा होंगे, और मेरा मानना है कि यह हम सभी के लिए- निर्माताओं, निर्देशकों, सहकर्मियों के लिए एकजुट होने का समय है।' अभिनेता ने यहां स्पष्ट किया कि उनके द्वारा दी गई साइनिंग फीस दान नहीं, बल्कि सम्मान है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पाेस्ट
Rajpal Yadav is a gifted actor who has given years of unforgettable work to our industry. Sometimes life turns unfair, not because of talent, but because timing can be brutal. He will be part of my film, and I believe this is the moment for all of us..producers, directors,…
— sonu sood (@SonuSood) February 10, 2026
मदद
राजपाल की मदद के लिए कही ये बात
अभिनेता ने पोस्ट के जरिए फिल्म इंडस्ट्री से अपील की है कि वह मुश्किल में घिरे राजपाल की मदद को आगे आएं। उनका बयान ऐसे वक्त में आया है, जब राजपाल ने अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण करने से कुछ समय पहले आर्थिक स्थिति पर भावुक बयान दिया था। उन्होंने कहा था, "सर, क्या करूं? मेरे पास पैसे नहीं हैं और कोई उपाय नहीं दिखता।" बता दें, अभिनेता को 9 करोड़ के कर्ज मामले के चलते तिहाड़ जेल भेजा गया है।