Loading...
कंगना रनौत की 'गटर' वाली टिप्पणी पर भड़के सोनू सूद बोले- शर्मनाक, दे डाली ये नसीहत
कंगना रनौत पर सोनू सूद का पलटवार

कंगना रनौत की 'गटर' वाली टिप्पणी पर भड़के सोनू सूद बोले- शर्मनाक, दे डाली ये नसीहत

Jul 29, 2026
07:04 pm

क्या है खबर?

अभिनेता सोनू सूद ने अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत की 'गटर' वाली टिप्पणी पर तीखा ऐतराज जताया है। NEET विरोध प्रदर्शनों में शामिल 'Gen Z' युवाओं पर की गई इस टिप्पणी को उन्होंने बेहद शर्मनाक बताया। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सोनू ने कहा कि देश के युवाओं का हमेशा सम्मान होना चाहिए, क्योंकि वही किसी भी हस्ती या नेता की सफलता की असली नींव होते हैं। क्या कुछ बोले सोनू, आइए जानते हैं।

बयान

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने वाले युवाओं पर कंगना का विवादित बयान

सोनू की ये टिप्पणी कंगना के उस सोशल मीडिया पोस्ट के बाद आई, जिसमें उन्होंने दिल्ली के जंतर-मंतर और अन्य स्थानों पर एकत्र हुए Gen Z प्रदर्शनकारियों पर निशाना साधा था।

अपने पोस्ट में कंगना ने प्रदर्शनकारियों के आचरण और भाषा को 'उल्टी लाने वाला' बताया और उन्हें 'जनरेशन गटर' कहा।

उनके इस बयान की सोशल मीडिया यूजर्स और कई प्रमुख हस्तियों ने कड़ी आलोचना की और इस पर गंभीर आपत्ति भी जताई।

सलाह

"युवा ही बनाते हैं स्टार, सभी को साथ लेकर चलना चाहिए"

अब एक हालिया प्रेस कॉन्फ्रेंस में कंगना के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए सोनू ने कहा, "मैंने उनका बयान नहीं सुना है, लेकिन मुझे लगता है कि ये युवा ही हैं, जो कलाकारों को बनाते हैं और वही आपको इस मुकाम तक पहुंचाने में मदद करते हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "जब तक वे आपके साथ खड़े हैं, आप आगे बढ़ते रहेंगे। अगर वे आपके साथ नहीं हैं तो चीजें मुश्किल हो जाती हैं, इसलिए सभी को साथ लेकर चलना चाहिए।"

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए सोनू सूद का वीडियो

ADVERTISEMENT

वार

युवाओं को 'जनरेशन गटर' कहना शर्मनाक- सोनू

सार्वजनिक हस्तियों और उनके समर्थकों के रिश्ते पर सोनू ने कहा, "आप चाहे अभिनेता हों या डॉक्टर, इस दुनिया में आपके वजूद का मतलब तभी तक है, जब तक लोग आपसे जुड़े हुए हैं।"

जब एक रिपोर्टर ने उन्हें बताया कि कंगना ने कथित तौर पर Gen Z को "जनरेशन गटर" कहा है, तो सोनू ने कहा, "अगर उन्होंने ऐसा कहा है तो मुझे लगता है कि ये बेहद शर्मनाक है। ऐसा बिल्कुल नहीं कहा जाना चाहिए था।"

नसीहत

सोनू ने दी 'तोल-मोल के बोल' बोलने की नसीहत

सोनू ने सार्वजनिक हस्तियों को संभलकर बोलने की सलाह देते हुए कहा, "कहावत है- 'तोल-मोल के बोल'। बोलने से पहले सोचना बेहद जरूरी है, क्योंकि जनता भगवान का ही रूप होती है।"

बता दें कि कंगना ने प्रदर्शनकारी Gen Z युवाओं की भाषा और व्यवहार को 'उल्टी लाने वाला' बताते हुए उन्हें 'जनरेशन गटर' कहा था। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि माता-पिता पर निर्भर ये पीढ़ी नशे का महिमामंडन कर रही है और स्वतंत्रता का दुरुपयोग कर रही है।

ADVERTISEMENT