सोनू सूद ने मुंबई में किराए पर ली संपत्ति, हर महीने देंगे इतने लाख रुपये
मनोरंजन
सोनू सूद ने मुंबई के अंधेरी वेस्ट इलाके के वर्सोवा में एक कमर्शियल जगह लीज पर ली है। यह इलाका मुंबई के सबसे व्यस्त और चहल-पहल वाले इलाकों में से एक है।
यह सौदा लगभग 3.52 करोड़ रुपये का है। इस जगह का किराया हर महीने 5 लाख रुपये से शुरू होगा। यह किराया हर साल करीब 8 फीसदी बढ़ेगा और आखिरी साल तक 6.8 लाख रुपये प्रति माह हो जाएगा।
सोनू ने संपत्ति के लिए 32 लाख रुपये का भरा डिपॉजिट
यह संपत्ति मुंबई के आराम नगर इलाके में है। यह जगह शानदार कनेक्टिविटी और अच्छी सुविधाओं के लिए काफी मशहूर है।
इस सौदे में 32 लाख रुपये की सिक्योरिटी डिपॉजिट रकम दी गई है। इसके साथ ही, 93,000 रुपये का स्टैंप ड्यूटी और 1,000 रुपये का रजिस्ट्रेशन चार्ज भी लगा है।
इस जगह से लिंक रोड और वेस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे के जरिए अंधेरी ईस्ट और BKC जैसे प्रमुख बिजनेस हब तक आसानी से पहुंचा जा सकता है।