LOADING...
सोनू सूद ने राजपाल यादव के लिए की प्रार्थना, लिखा- आज उनके लिए महत्वपूर्ण दिन
सोनू सूद ने राजपाल यादव की रिहाई के लिए प्रार्थना की

सोनू सूद ने राजपाल यादव के लिए की प्रार्थना, लिखा- आज उनके लिए महत्वपूर्ण दिन

Feb 16, 2026
12:26 pm

क्या है खबर?

अभिनेता सोनू सूद को उनकी दरियादिली के लिए जाना जाता है। चाहें आम इंसान हो, या कोई फिल्मी सितारा; सोनू हमेशा हर किसी की मदद के लिए आगे से आगे खड़े रहते हैं। राजपाल यादव, जो इस वक्त तिहाड़ जेल में चेक बाउंस मामले की सजा काट रहे हैं, उनके लिए सोनू ने प्रार्थना की है। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए उम्मीद जताई कि राजपाल को आज, यानी 16 फरवरी को राहत मिलेगी।

प्रार्थना

सोनू सूद ने सुनवाई से पहले राजपाल यादव के लिए प्रार्थना की

सोनू ने एक्स पर लिखा, 'आज हमारे भाई राजपाल यादव भाई के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है। हम प्रार्थना करते हैं कि सबकुछ सही दिशा में आगे बढ़े और उन्हें वो राहत मिले जिसके वे हकदार हैं। वह एक विलक्षण प्रतिभा और और एक नेक इंसान हैं। हमें इस कोशिश को खाली नहीं जाने देना चाहिए। हम उनके साथ खड़े हैं और तब तक प्रयास जारी रखेंगे, जब तक सबकुछ ठीक नहीं हो जाता।'

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

Advertisement

सुनवाई

16 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई

9 करोड़ रुपये का कर्ज और चेक बाउंस मामले में, राजपाल इस वक्त तिहाड़ जेल में सजा काट रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने 12 फरवरी को अभिनेता को अंतरिम जमानत देने से इनकार कर दिया गया था। कोर्ट ने कहा था कि कई बार मौका देने के बावजूद अभिनेता अपना किया वादा पूरा न कर सके और भुगतान करने में विफल रहे। अभिनेता अपनी जमानत के लिए 16 फरवरी को कोर्ट में दोबारा पेश हाेंगे।

Advertisement