कान्स में आलिया भट्ट की ट्रोलिंग पर सोनू सूद बोले- गर्व करें, खामियां न ढूंढें
क्या है खबर?
कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 के रेड कार्पेट पर आलिया भट्ट को फोटोग्राफर्स द्वारा कथित तौर पर 'नजरअंदाज' किए जाने के बाद मचे बवाल पर अब सोनू सूद ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। वायरल वीडियो के आधार पर आलिया को ट्रोल करने वालों को करारा जवाब देते हुए सोनू ने कहा कि किसी कलाकार की मेहनत और वैश्विक उपलब्धि को सिर्फ कैमरों की चमक से नहीं आंका जा सकता। क्या कुछ बोले सोनू, आइए जानते हैं।
दो टूक
हर कामयाबी को कैमरों के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं- सोनू
आलिया का समर्थन करते हुए सोनू ने एक्स पर लिखा, 'जब हमारा अपना कोई अंतरराष्ट्रीय मंच पर कदम रखता है तो वो गर्व का क्षण होना चाहिए, ना कि उसमें कमियां ढूंढने का कारण। हर उपलब्धि को सार्थक होने के लिए कैमरों, सुर्खियों या अजनबियों से सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं होती। वहां खड़े होने का साहस करना, अपनी कला का प्रतिनिधित्व करना और अपनी यात्रा को गरिमा के साथ आगे बढ़ाना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है।"
खरी-खरी
चमकती रहो दोस्त, सही लोगों ने तुम्हारी रोशनी देख ली है- आलिया
सोनू ने लिखा, 'आज की दुनिया को ट्रोलिंग की लत लग चुकी है, लेकिन हमें प्रोत्साहन को चुनना चाहिए। याद रखें जो लोग अपने सपने बुनने में व्यस्त होते हैं, उनके पास दूसरों को नीचे खींचने के लिए वक्त नहीं होता।' हालांकि सोनू ने अपने पोस्ट में सीधेतौर पर आलिया का नाम नहीं लिया, लेकिन उनका इशारा साफ था। अंत में उन्होंने लिखा, 'मेरी दोस्त, तुम बस चमकती रहो। सही लोगों ने तुम्हारी काबिलियत और रोशनी देख ली है।'
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए सोनू सूद का पोस्ट
When one of our own walks onto an international stage, it should be a moment of pride, not a reason to search for flaws.
— sonu sood (@SonuSood) May 15, 2026
Not every achievement needs validation from cameras, headlines, or strangers to be meaningful. The courage to stand there, represent your craft, and carry your…