NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / सोनू सूद ने जन्मदिन पर प्रवासियों को दिया तोहफा, तीन लाख नौकरियों का किया ऐलान
    अगली खबर
    सोनू सूद ने जन्मदिन पर प्रवासियों को दिया तोहफा, तीन लाख नौकरियों का किया ऐलान

    सोनू सूद ने जन्मदिन पर प्रवासियों को दिया तोहफा, तीन लाख नौकरियों का किया ऐलान

    लेखन भावना साहनी
    Jul 30, 2020
    08:16 pm

    क्या है खबर?

    अभिनेता सोनू सूद कोरोना काल में प्रवासियों के लिए मसीहा बनकर उभरें हैं। उन्होंने इस मुश्किल वक्त में दिन-रात जरूरतमंद लोगों की सेवा की है। अब भी उनका काम रुका नहीं है, वह हर दिन अपनी ओर से दी जाने वाली मदद का दायरा बढ़ाते जा रहे हैं।

    30 जुलाई को सोनू अपना 47वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उन्हें दुनियाभर से शुभकामनाएं मिल रही हैं, लेकिन इस अवसर पर उन्होंने एक और बड़ा ऐलाना कर दिया है।

    जानकारी

    बिहार और असम में चलाएंगे तेजी से काम

    सोनू अपने जन्मदिन पर कोई पार्टी करने की बजाय लोगों की मदद के बारे में सोच रहे हैं। उन्होंने तीन लाख प्रवासियों को नौकरी दिलवाने का ऐलान किया है। अपनी इस मुहीम को वह बाढ़ से प्रभावित बिहार और असम में तेजी से चलाएंगे।

    ऐलान

    सोशल मीडिया पर दी तीन लाख नौकरियों की जानकारी

    इसकी जानकारी देते हुए सोनू ने एक ट्वीट में लिखा, 'मेरे जन्मदिन के अवसर पे मेरे प्रवासी भाइयों के लिए www.pravasirojgar.com का 3 लाख नौकरियों के लिए मेरा करार। ये सभी अच्छे वेतन, PF, ESI और अन्य लाभ प्रदान करते हैं। धन्यवाद AEPC, CITI, Trident, Quess Corp, Amazon, Sodexo, Urban Co, Portea और अन्य सभी का।'

    इसके साथ उन्होंने 'बाढ़ राहत सेवा' लिखकर दो तस्वीरें भी पोस्ट की हैं। उन्होंने यहां एक हेल्पलाइन नंबर भी दिया है।

    ट्विटर पोस्ट

    देखिए सोनू सूद का ट्वीट

    मेरे जन्मदिन के अवसर पे मेरे प्रवासी भाइयों के लिए https://t.co/UWWbpO77Cf का 3 लाख नौकरियों के लिए मेरा करार। ये सभी अच्छे वेतन, PF,ESI और अन्य लाभ प्रदान करते हैं। धन्यवाद् AEPC, CITI, Trident, Quess Corp, Amazon, Sodexo, Urban Co , Portea और अन्य सभी का।#AbIndiaBanegaKamyaab pic.twitter.com/rjQ0rXnJAl

    — sonu sood (@SonuSood) July 30, 2020

    पोर्टल

    हाल ही में लॉन्च किया था पोर्टल

    गौरतलब है कि सोनू ने हाल ही में 'प्रवासी रोजगार' नाम से एक रोजगार पोर्टल लॉन्च किया था। इसके जरिए वह प्रवासियों को नौकरियां दिलवाने में मदद करेंगे। इसके लिए सोनू ने देश की कई बड़ी कंपनियों के साथ करार भी किया है।

    अब नौकरी दिलवाने की शुरुआत वह असम और बिहार से करने जा रहे हैं क्योंकि यहां लाखों लोग बाढ़ से प्रभावित हैं और ज्यादातर लोगों को अपनी नौकरियों से भी हाथ धोना पड़ा है।

    मदद

    सोनू कई तरीकों से कर रहे हैं लोगों की मदद

    बता दें कि सोनू देशभर में बसे लोगों तक कई अलग-अलग तरीकों से मदद पहुंचा रहे हैं। हाल ही में सोनू ने एक किसान को ट्रेक्टर दिया है ताकि उन्हें खेत जोतने में परेशानी ना हो।

    अक्सर फिल्मों में विलन का किरदार निभाने वाले सोनू असल जिंदगी के हीरो बन चुके हैं। इसके लिए उन्हें देशभर के लोगों से दुआएं भी मिल रही हैं।

    वर्क फ्रंट

    इन फिल्मों में दिखेंगे सोनू सूद

    सोनू सूद के फिल्मी करियर की बात करें तो पिछली बार उन्हें रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंबा' में देखा गया था। इस फिल्म में वह एक बार फिर से विलन की भूमिका में नजर आए थे।

    हालांकि, सोनू दक्षिण भारतीय सिनेमा में भी काफी एक्टिव है।

    फिलहाल वह 'पृथ्वीराज' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर अहम भूमिका में दिखेंगे।

    इसके अलावा सोनू को तमिल फिल्म 'Thamezharasan' में भी नजर आएंगे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन
    सोनू सूद
    प्रवासी मजदूर

    ताज़ा खबरें

    पूर्वोत्तर राज्यों में झमाझम बरसेंगे मेघ, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट  गर्मी की लहर
    LPG सिलेंडर के दाम घटे, आधार और UPI के नियम बदले; आज से हुए ये बदलाव LPG की कीमतें
    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल

    बॉलीवुड समाचार

    अब अनुराग कश्यप पर भड़की कंगना रनौत, बोली- ये हैं मिनी महेश भट्ट नेपोटिज्म
    विधु विनोद चोपड़ा की वजह से आत्महत्या करने वाले थे चेतन भगत, खुद किया खुलासा नेपोटिज्म
    नेपोटिज्म बहस के बीच बोले गोविंदा, कहा- सिर्फ चार-पांच लोग ही चला रहे हैं इंडस्ट्री नेपोटिज्म
    मां और बच्चों को धमकियां मिलने के बाद भड़के करण जौहर, अब लेंगे लीगल ऐक्शन! करण जौहर

    मनोरंजन

    'क्वीन' और 'पिंक' समेत कम बजट वाली ये बॉलीवुड फिल्में रही सुपरहिट बॉलीवुड समाचार
    सुशांत की फिल्म 'दिल बेचारा' की अभिनेत्री स्वातिका को मिली रेप और एसिड अटैक की धमकी बॉलीवुड समाचार
    सुशांत की बायोपिक में उनका ये हमशक्ल निभाएगा अभिनेता का किरदार, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म बॉलीवुड समाचार
    मेघना गुलजार पर भड़के हरिंदर सिक्का, बोले- मेरी किताब पर फिल्म बनाकर मुझे क्रेडिट नहीं दिया बॉलीवुड समाचार

    सोनू सूद

    कोरोना से जंग में सोनू सूद ने लिया बड़ा फैसला, स्वास्थ्यकर्मियों के लिए खोला अपना होटल बॉलीवुड समाचार
    मदद के लिए आगे आए आयशा टाकिया और फरहान, क्वारंटाइन के लिए दिया अपना होटल बॉलीवुड समाचार
    कोरोना वायरस से जंग में फिर आगे आए सोनू सूद, 350 प्रवासियों को भेजा घर बॉलीवुड समाचार
    केरल में फंसी 150 महिलाओं की मदद को आगे आए सोनू सूद, एयरलिफ्ट कर पहुंचाया घर ओडिशा

    प्रवासी मजदूर

    दिव्यांग बेटे को ले जाने के लिए मजबूर पिता ने चुराई साइकिल, चिट्ठी छोड़कर मांगी माफी राजस्थान
    पेट की भूख के आगे मजबूर हुआ मजदूर, जबलपुर में वेंडिंग मशीन तोड़कर लूट लिया खाना मध्य प्रदेश
    हरियाणा में प्रवासी मजदूरों पर पुलिस का लाठीचार्ज, कांग्रेस ने की सरकार की आलोचना हरियाणा
    बिहार: दिल्ली से वापस लौटे हर चार प्रवासी मजदूरों में एक कोरोना वायरस से संक्रमित दिल्ली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025