सोनू निगम ने चलती फ्लाइट में बांधा समां, लाइव गाने सुन झूम उठे यात्री
क्या है खबर?
गायक सोनू निगम को लाइव सुनना हजारों का सपना होता है। कुछ खुशकिस्मत लोगों का ये सपना एक फ्लाइट से यात्रा करते समय पूरा हो गया। रायपुर से मुंबई जाने वाली फ्लाइट के यात्रियों को सोनू ने सरप्राइज कॉन्सर्ट दिया, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। गायक ने फ्लाइट के दौरान 'कल हो न हो', 'मैं हूं न' और 'मैं अगर कहूं' जैसे कई सदाबहार गीतों को गुनगुनाया और यात्रियों ने भी उनके साथ ये गाने गाए।
सोनू
कैसे हुई गाने के सिलसिले की शुरुआत?
सोनू को फ्लाइट में बैठे देख उनके प्रशंसकों ने उनके लिए उनके कुछ मशहूर गाने गुनगुनाए। इसने गायक का दिल छू लिया और उन्होंने अपना फोन निकालकर प्रशंसकों का वीडियो रिकॉर्ड किया।
सीट बेल्ट निकालने के संकेत के बाद भी प्रशंसक अपनी सीटों पर बैठे रहे और सोनू के गाने का इंतजार करते रहे। बस फिर क्या था, सोनू ने सबका दिल रखते हुए माइक लगाया और अपने प्रशंसकों के लिए एक छोटा-सा कॉन्सर्ट कर डाला।
वीडियो
सोनू ने प्रशंसकों को कहा धन्यवाद
इस प्यारे-से पल का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते हुए सोनू ने लिखा, 'ऐसा प्यार, जो सिर्फ सपनों में ही देखने को मिलता है। आप सभी का धन्यवाद।'
वीडियो में पहले सोनू प्रशंसकों को गाते हुए रिकॉर्ड करते हैं और उनका शुक्रिया कहते हैं। इसके बाद वह बताते हैं कि कैसे सभी उनके गाने का इंतजार कर रहे हैं।
वीडियो में वह खुद गाते हुए भी नजर आते हैं, जिसके बाद प्रशंसकों की खुशी का ठिकाना नहीं रहता।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखें वीडियो
🚨 Sonu Nigam surprises passengers with a live performance aboard an IndiGo flight from Raipur to Mumbai. pic.twitter.com/ZaoyN1v1kT
— India Live (@IndiaLiveIN) November 21, 2026