Page Loader
सोनू निगम ने मिलाया अरिजीत सिंह से हाथ, 'बॉर्डर 2' के लिए गाएंगे ये गाना 
सोनू निगम और अरिजीत सिंह आए साथ (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@sonunigamofficial)

सोनू निगम ने मिलाया अरिजीत सिंह से हाथ, 'बॉर्डर 2' के लिए गाएंगे ये गाना 

May 08, 2025
05:12 pm

क्या है खबर?

जब से फिल्म 'बॉर्डर' के सीक्वल 'बॉर्डर 2' बनने का ऐलान हुआ है, प्रशंसकों का उत्साह चरम पर है। इसमें सनी देओल मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। इसे भारत की अब तक की सबसे बड़ी युद्ध फिल्म बताया जा रहा है। अब 'बॉर्डर 2' मे सोनू निगम और अरिजीत सिंह की एंट्री हो चुकी है। दिलचस्प बात यह है कि दोनों ने पहली बार हाथ मिलाया है।

रिपोर्ट

अरिजीत और निगम गाएंगे 'संदेशे आते हैं 2.0' गाना 

पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार, निगम और अरिजीत 'बॉर्डर 2' के लिए पहली बार साथ आ गए हैं। दोनों फिल्म के लिए 'संदेशे आते हैं 2.0' गाना गाएंगे। निर्माता भूषण कुमार ने इस गाने के अधिकार हासिल करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। निर्माताओं ने 10 करोड़ रुपये में 'संदेशे आते हैं' के अधिकार खरीद लिए हैं। बता दें 1997 में आई फिल्म 'बॉर्डर' में 'संदेशे आते हैं' को निगम ने रूप कुमार राठौड़ के साथ गाया था।

बॉर्डर

2026 में 29 साल की हो जाएगी 'बॉर्डर' 

अनुराग सिंह ने 'बॉर्डर 2' के निर्देशन की कमान संभाली है। यह फिल्म 23 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 'बॉर्डर' 1997 में रिलीज हुई थी, जिसका निर्देशन जेपी दत्ता ने किया था। खास बात यह है कि बॉर्डर को 2026 में 29 साल पूरे हो रहे हैं। यह फिल्म 1971 के भारत-पाक युद्ध पर आधारित थी। फिल्म देशभक्ति से लबरेज थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 65 करोड़ रुपये की कमाई की थी।