Page Loader
अभिनेत्री सोनाली सेगल बनने वाली हैं मां, पति के साथ तस्वीरें साझा कर दी खुशखबरी 
सोनाली सेगल बनने वाली हैं मां (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@sonnalliseygall)

अभिनेत्री सोनाली सेगल बनने वाली हैं मां, पति के साथ तस्वीरें साझा कर दी खुशखबरी 

Aug 16, 2024
01:34 pm

क्या है खबर?

साल 2011 में आई कार्तिक आर्यन की फिल्म 'प्यार का पंचनामा' के जरिए दर्शकों के बीच लोकप्रिय हुईं अभिनेत्री सोनाली सेगल अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में आ गई हैं। दरअसल, सोनाली शादी के 1 साल बाद मां बनने जा रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर खुद यह ऐलान किया है। सोनाली ने अपने पति आशीष सजनानी के साथ अपनी कुछ तस्वीरें साझा कर यह जानकारी दी है। इसके साथ उन्होंने खूबसूरत नोट लिखा है।

सोनाली

बीयर की बोतलों से लेकर बेबी बोतलों तक- सोनाली

सोनाली ने बताया कि वह दिसंबर 2024 में अपने पहले बच्चे का दुनिया में स्वागत करने वाले हैं। उन्होंने लिखा, 'बीयर की बोतलों से लेकर बेबी बोतलों तक... तुम्हानी जिंदगी बदलने वाली है। पहले मैं 1 इंसान के लिए खाती थी, लेकिन अब लोगों के लिए खाती हूं। इस बीच शमशेर एक अच्छा बड़ा भाई बनने की कोशिश कर रहा है। दिसंबर 2024 में आ रहा है।' सोनाली ने 7 जून, 2023 को आशीष से शादी रचाई थी।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए तस्वीरें