सोनिका चौहान केस में 9 साल बाद कोर्ट में शाहेब भट्टाचार्य का बयान, बोले- गुनहगारों को सजा मिले
मनोरंजन
अभिनेता शाहेब भट्टाचार्य ने 2017 में हुए कार हादसे को लेकर कोर्ट में अपना बयान दर्ज कराया है, जिसमें मॉडल और अभिनेत्री सोनिका चौहान की मौत हो गई थी।
वह सोनिका के साथ करीब 4 साल तक रिलेशनशिप में थे। अब उन्हें उम्मीद है कि इस नई कोशिश से आखिरकार इंसाफ मिल पाएगा। उन्होंने साफ कहा, 'मैं दुआ करता हूं कि गुनहगारों को सजा मिले।'
शाहेब ने की सोनिका के परिवार की तारीफ की
शाहेब ने धीमी कानूनी कार्यवाही पर अपनी चिंता जताई है, उनका कहना है कि इसकी वजह से लोगों की इस मामले में दिलचस्पी कम होती जा रही है।
हालांकि, उन्होंने सोनिका के परिवार की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने कभी हार नहीं मानी। लगभग 9 साल के लंबे इंतजार और कई मुश्किलों के बाद, अब हर कोई उम्मीद कर रहा है कि यह मामला जल्द ही अपने अंजाम तक पहुंचेगा।