जियो हॉटस्टार पर जापानी एक्शन का धमाका, आ गई 8.3 रेटिंग वाली सीरीज 'सॉन्ग ऑफ द समुराई'
जापानी मंगा 'चिरुनन: शिनसेन्गुमी रेक्वीम' पर आधारित एक नई सीरीज 'सॉन्ग ऑफ द समुराई' अब जियो हॉटस्टार पर रिलीज हो गई है। ये सीरीज जापान के उस दौर की कहानी है, जब वहां बड़े बदलाव हो रहे थे। इसमें 'शिनसेन्गुमी' नाम के योद्धाओं (समुराई) के एक ग्रुप को दिखाया गया है, जो मुश्किल वक्त में भी जापान की पुरानी परंपराओं और गौरव को बचाने के लिए जान लगा देते हैं।
क्या है सीरीज की कहानी?
सीरीज की कहानी तोशिजो हिजिकता (जिसका किरदार युकी यामादा निभा रहे हैं) के इर्द-गिर्द घूमती है। वो शिएकान डोजो में शामिल होता है और अपने दोस्तों के साथ मिलकर धोखे, बीमारी और जंग जैसी कई मुश्किलों का सामना करता है। इस सीरीज में भरपूर एक्शन और ड्रामा देखने को मिलेगा। नोबुयुकी सुजुकी, आओई नाकामुरा, कनाटा होसोडा और किसेत्सु फुजीवारा भी अहम भूमिकाओं में दिखेंगे। जियो हॉटस्टार के सब्सक्राइबर्स हर शनिवार नए एपिसोड देख पाएंगे। 'IMDb' पर 8.3 की शानदार रेटिंग के साथ ये सीरीज पहले से ही दर्शकों को खूब भा रही है।