LOADING...
जियो प्लेटफॉर्म्स में आकाश अंबानी प्रबंध निदेशक नियुक्त
आकाश अंबानी को जियो प्लेटफॉर्म्स में 5 साल के लिए प्रबंध निदेशक नियुक्त किए गए हैं

जियो प्लेटफॉर्म्स में आकाश अंबानी प्रबंध निदेशक नियुक्त

May 13, 2026
11:31 am

क्या है खबर?

जियो प्लेटफॉर्म्स ने शेयर बाजार में शुरुआत करने से पहले आकाश अंबानी को 9 अप्रैल से शुरू होने वाले 5 साल के कार्यकाल के लिए प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है। यह निर्णय बोर्ड की बैठक में लिया गया और 7 मई को आधिकारिक तौर पर दर्ज किया गया। यह नियुक्ति ऐसे समय में हुई है, जब डिजिटल और दूरसंचार क्षेत्र की यह दिग्गज कंपनी अपने प्रस्तावित आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) के लिए आवेदन करने की तैयारी कर रही है।

खुलासा 

ऐसे हुआ नियुक्ति का खुलासा 

इसका खुलासा कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय (MCA) को प्रस्तुत दस्तावेजों में हुआ। मिंट की एक रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी के बोर्ड ने 9 अप्रैल को हुई बैठक में इस नियुक्ति को मंजूरी दी। दस्तावेजों में कहा है, "कंपनी के सदस्यों की स्वीकृति के अधीन आकाश अंबानी को 9 अप्रैल, 2026 से प्रभावी 5 वर्षों की अवधि के लिए नामांकन और पारिश्रमिक समिति द्वारा अनुशंसित नियमों और शर्तों पर कंपनी के प्रबंध निदेशक के रूप में नियुक्त किया जाता है।"

सफर 

रिलायंस जियो में है अध्यक्ष पद का जिम्मा 

रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी के सबसे बड़े बेटे आकाश अंबानी ने समूह के दूरसंचार और डिजिटल व्यवसायों में नेतृत्व के पदों पर लगातार प्रगति की है। ब्राउन यूनिवर्सिटी से अर्थशास्त्र में स्नातक की उपाधि प्राप्त करने के बाद उन्होंने 2014 में रिलायंस जियो इंफोकॉम में गैर-कार्यकारी निदेशक के रूप में कार्यभार संभाला और 2022 में अध्यक्ष पद पर पदोन्नत हुए। नवीनतम नियुक्ति के साथ आकाश अपने भाई-बहनों में रिलायंस समूह के भीतर प्रबंध निदेशक बनने वाले पहले हैं।

Advertisement