अंदर से ऐसा दिखता है सोनम कपूर का दिल्ली वाला घर, देखिए तस्वीरें
क्या है खबर?
सोनम कपूर ने सोमवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वह पति आनंद आहूजा और बेटे वायु समेत अपने पुरे परिवार के साथ नजर आ रही हैं।
इसके साथ सोनम ने अपने प्रशंसकों को अपना दिल्ली वाला घर दिखाया है, जो बेहद खूबसूरत लग रहा है।
अभिनेत्री के घर में शाही कालीन, बेहतरीन सजावट, एक विशाल झूमर, महंगे सोफे और बहुत कुछ है।
वायु का पहली बार दिल्ली वाले घर में स्वागत किया गया है।
पोस्ट
पहली बार माता-पिता संग दिल्ली वाले घर पहुंचे वायु
सोनम ने तस्वीरें साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, 'दिल्ली में हमारे प्यारे वायु का स्वागत करते हुए।'
सोनम और आनंद ने 20 अगस्त, 2022 को वायु का दुनिया में स्वागत किया था।
काम के मोर्चे पर बात करें तो सोनम काफी समय से शोम मखीजा द्वारा निर्देशित अपनी मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म 'ब्लाइंड' को लेकर सुर्खियों में हैं। यह सीधा OTT प्लेटफॉर्म पर दस्तक देगी।
वह पिछली बार साल 2019 में आई फिल्म 'द जोया फैक्टर' में नजर आई थीं।