कैंसर से जंग जीतने के बाद सोनाली बेंद्रे ऐसी भूमिकाओं में आएंगी नजर
2018 में सोनाली बेंद्रे ने स्टेज 4 कैंसर से जंग लड़ी थी। इस मुश्किल दौर से उबरने के बाद उन्होंने दोबारा अभिनय की दुनिया में कदम रखा।
उन्होंने द ब्रोकन न्यूज जैसे शो के जरिये वापसी की और डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स को जज भी किया। उन्होंने बताया कि स्वस्थ होने के बाद, वह सिर्फ ऐसी भूमिका करना चाहती थीं, जिनसे उन्हें खुशी मिले।
वह ऐसा कोई काम नहीं करना चाहती थीं, जो उन्हें अपने मुश्किल दिनों की याद दिलाए या परेशान करे।
सोनाली ने कहा, 'मैं उस दौर से बाहर निकल रही थी और मैं ऐसा काम नहीं करना चाहती थी, जो मुझे दोबारा उस मुश्किल वक्त में धकेल दे।'
सोनाली की 'राख' कहां होगी स्ट्रीम
सोनाली को खुशमिजाज और अच्छी फिल्में देखना खूब पसंद है। उन्होंने बताया कि लव के लिए कुछ भी करेगा जैसी फिल्में देखकर उनके चेहरे पर मुस्कान आ जाती है।
हालांकि, अब उन्होंने कुछ अलग करने का मन बनाया है। वह प्राइम वीडियो की नई वेब सीरीज 'राख' में एक डार्क थ्रिलर का हिस्सा बनी हैं।
उन्होंने अपने इस फैसले की वजह इस सीरीज की दमदार कहानी और बेहतरीन कलाकारों को बताया है।